ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

PATNA NEWS : केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का विरोध, NUSI के मेंबर ने दिखाए काले झंडे फिर जमकर हुई हाथापाई और गाली-गलौज

PATNA NEWS : यह देखने को मिला कि कांग्रेस की छात्र विंग NSUI के कुछ छात्र अचानक से केंद्रीय मंत्री का विरोध करना शुरू कर दिया और उसके बाद काला झंडा भी दिखाया।

PATNA NEWS : केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का विरोध, NUSI के मेंबर ने दिखाए काले झंडे फिर जमकर हुई हाथापाई और गाली-गलौज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Dharmendra Pradhan : बिहार में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में केंद्र की सरकार बिहार पर ख़ास नजर बनाई हुई है। इसी कड़ी में अब आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान पटना आए हुए हैं। जहां वह एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला जब कुछ लोग अचनाक उनका विरोध करना शुरू कर दिया। 


दरअसल, आइआइटी पटना का सबसे बड़ा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 1,320 स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसी कड़ी में यह देखने को मिला कि कांग्रेस की छात्र विंग NSUI के कुछ छात्र अचानक से केंद्रीय मंत्री का विरोध करना शुरू कर दिया और उसके बाद काला झंडा भी दिखाया। तभी भाजपा के कार्यकर्ता भी एक्टिव हो गए। 


बताया जा रहा है कि, भाजपा के कार्यकर्ता और NSUI के मेम्बर के बीच हाथापाई भी हुई। इतना ही नहीं दोनों तरफ से गाली-गलौज भी शुरू हो गई है। इसके बाद कुछ लोग बीच बचाव को आए और उसके बाद जाकर यह मामला शांत हुआ। लेकिन इस बीच दोनों तरफ से जमकर लात-जूते चलें। हालांकि केंद्रीय मंत्री अपनी सुरक्षा के साथ वहां से रवाना हो गए थे। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले बीती रात बिहार सरकार के मंत्री का भी भारी विरोध हुआ और उग्र लागों ने उनके गाड़ी के शीशे को भी फोड़ डाला इतना ही नहीं उनके सुरक्षाकर्मी को भी गंभीर चोट आई। गनीमत यह रही कि मंत्री आनन-फानन में वहां से रवाना हो गए।