ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

patna news: पटना में साइकिल चलाना भी मुश्किल, बेलगाम बाइक की टक्कर में 11 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

PATNA: राजधानी पटना में बच्चों का साइकिल चलाना मुश्किल हो गया है। कब किस गाड़ी बच्चे को शिकार बना लें कहना मुश्किल है। साइकिल से चाउमिन खरीदने के लिए एक बच्चा घर से बाजार के ल

patna news: पटना में साइकिल चलाना भी मुश्किल, बेलगाम बाइक की टक्कर में 11 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में बच्चों का साइकिल चलाना मुश्किल हो गया है। कब किस गाड़ी बच्चे को शिकार बना लें कहना मुश्किल है। साइकिल से चाउमिन खरीदने के लिए एक बच्चा घर से बाजार के लिए निकला था। तभी एक तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। सड़क हादसे में घायल 11 साल के ओम की इलाज के दौरान मौत हो गई। 


घटना दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के मुरारचक की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। हंगामें की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शाहपुर थाने की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा।


 मृतक ओम के पिता अरूण सिंह ने बताया कि उनका बेटा चाउमिन खरीदने के लिए मुरारचक निकला था। तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे ओम गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बाइक सवार अपनी बाइक छोड़ मौके से फरार हो गया। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए सगुना मोड़ स्थित निजी क्लीनिक मे भर्ती कराया गया।


 जहां हालत बिगड़ता देख उसे PMCH रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बाइक सवार पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और बाइक सवार का पता लगाने में लगी है। 

टैग्स