ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

PATNA NEWS: परिवारवालों ने छेंका तोड़ने की कोशिश की तो मंदिर में रचा ली शादी, घंटो चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दूल्हा-दुल्हन पहुंच गये थाने

PATNA: पटना के कंकड़बाग इलाका स्थित एक मंदिर में घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। घर से भागकर लड़का-लड़की ने मंदिर में शादी कर ली। इस शादी का परिवारवाले विरोध करने लगे और दोनों की

PATNA NEWS: परिवारवालों ने छेंका तोड़ने की कोशिश की तो मंदिर में रचा ली शादी, घंटो चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दूल्हा-दुल्हन पहुंच गये थाने
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के कंकड़बाग इलाका स्थित एक मंदिर में घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। घर से भागकर लड़का-लड़की ने मंदिर में शादी कर ली। इस शादी का परिवारवाले विरोध करने लगे और दोनों की इस दौरान पिटाई कर दी। बता दें कि दो महीने पहले ही दोनों का छेंका हो चुका था। जिसके बाद अब परिजन छेंका तोड़ना चाहते थे इस बात की जानकारी जब लड़का और लड़की को हुई तो वो घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली। दोनों का कहना था कि वो एक दूसरे को पति-पत्नी मान चुके हैं अब किसी भी कीमत पर एक दूसरे का हाथ नहीं छोड़ेंगे। 


दरअसल आरा के विशाल और पटना की प्रियंका का छेका दो महीने पहले परिवार वालों की मर्जी से हुई थी। लेकिन छेका होने के बाद दोनों के परिजन  शादी को तैयार नहीं हुए। वो छेका तोड़ने की बात करने लगे। जिसके बाद विशाल और प्रियंका ने भागकर शादी करने का मन बनाया। दोनों पटना के कंकड़बाग इलाका स्थित एक मंदिर में पहुंच गये जहां शादी कर ली। इस बात की जानकारी जब दोनों के परिजनों को हुई तब वो भी मंदिर में पहुंच गये फिर क्या था घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। 


इस दौरान परिजनों ने दोनों की पिटाई कर दी जिसके बाद दूल्हा-दुल्हन सुरक्षा की गुहार लगाने कंकड़बाग थाने पहुंच गये। उनके पीछे-पीछे परिवारवाले भी थाने पहुंच गये। काफी मशक्कत के बाद हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने शांत कराया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। कंकड़बाग थाने के थानेदार नीरज ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों की बातें सुनी गयी तो पता चला कि लड़का-लड़की का छेंका दो महीने पहले ही परिवावालों की रजामंदी से हुआ था। 


लेकिन अब छेंका को तोड़ने पर लोग अड़े थे। परिवारवालें नहीं चाहते हैं कि दोनों की शादी हो। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रियंका और विशाल घर से भागकर मंदिर में शादी रचा ली। अब परिजन इस शादी से खुश नहीं है। जबकि दोनों एक दूसरे को पति-पत्नी मान चुके हैं। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को समझाने में जुटी है। 

टैग्स