ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Patna News: मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, 10 जिलों के DM को भी मिला सम्मान

PATNA: बिहार बोर्ड 2024 की परीक्षा में मैट्रिक और इंटर में टॉपर बने छात्र-छात्राओं को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सम्मानित किया। टॉपर्स को मेडल के साथ-साथ 1-1 लाख रुपये और लै

Patna News: मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, 10 जिलों के DM को भी मिला सम्मान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार बोर्ड 2024 की परीक्षा में मैट्रिक और इंटर में टॉपर बने छात्र-छात्राओं को शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सम्मानित किया। टॉपर्स को मेडल के साथ-साथ 1-1 लाख रुपये और लैपटॉप दिया गया। वही इस मौके पर पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह सहित बिहार के दस जिलों के जिलाधिकारी को भी सम्मानित किया गया। राजधानी पटना के गांधी मैदान इलाके में स्थित ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने छात्र-छात्राओं और 10 जिलों के डीएम को सम्मानित किया। 


देश के पहले राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जन्म दिवस के मौके पर आयोजित 'मेधा दिवस' समारोह 2024 का आयोजन ज्ञान भवन में किया गया। जिसमें बिहार में टॉप-10 में आने वाले मैट्रिक के 51 और इंटर साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉप-5 में आने वाले 24 स्टूडेंट्स को शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया और छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। 


मैट्रिक में पहला रैंक लाने वाले शिवांकर, इंटर साइंस के टॉपर मृत्युंजय, इंटर आर्ट्स टॉपर तुषार और कॉमर्स में पहला रैंक लाने वाली प्रिया को मेडल के साथ-साथ एक लाख रुपये और लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। वही सेकंड रैंक हासिल करने वाले को 75 हजार रुपए जबकि थर्ड रैंक लाने वाले को 50 हजार और लैपटॉप दिया गया। मैट्रिक एग्जाम में चौथे से दसवां रैंक लाने वाले को 10 हजार, मेडल और लैपटॉप दिया गया। 


वही इंटर परीक्षा में चौथे से 10वां रैंक लाने वाले को 15 हजार रुपये, मेडल और लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। वही कदाचार मुक्त मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आयोजित करने के लिए बिहार के 10 डीएम को भी शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सम्मानित किया। पटना, वैशाली, पूर्णिया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, गया, मधुबनी, दरभंगा, भोजपुर और पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी इसमें शामिल हैं। पुरस्कार पाकर छात्र-छात्राएं काफी खुश हुए। उनके परिवार के लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। बेटे और बेटियों को सम्मानित होता देख उनके आंखों से खुशी के आंसू निकलने लगे। शिक्षा मंत्री द्वारा बच्चों को सम्मानित किये जाने से परिजन काफी खुश थे। 


टैग्स