ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

PATNA NEWS: BPSC परीक्षा नहीं होगी रद्द, परीक्षा नियंत्रक ने किया ऐलान

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70 वीं पीटी की परीक्षा को रद्द करने और री-एग्जाम लेने की मांग को लेकर अभ्यर्थी 9 दिन से पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर आंदोलन कर रहे हैं। उ

PATNA NEWS: BPSC परीक्षा नहीं होगी रद्द, परीक्षा नियंत्रक ने किया ऐलान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70 वीं पीटी की परीक्षा को रद्द करने और री-एग्जाम लेने की मांग को लेकर अभ्यर्थी 9 दिन से पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर आंदोलन कर रहे हैं। उनके इस आंदोलन में साथ देने के लिए तेजस्वी यादव, पप्पू यादव, प्रशांत किशोर, रहमान सर और खान सर पहुंचे थे और छात्रों की हित के लिए परीक्षा को रद्द करने और फिर से परीक्षा लेने की मांग आयोग से करने लगे। लगातार आयोग से इस तरह की मांग हो रही है लेकिन बीपीएससी ने बड़ी घोषणा कर दी है। 


बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रण ने यह घोषणा कर दी है कि बीपीएससी पीटी की परीक्षा रद्द नहीं होगी। परीक्षा को रद्द करने की मांग चंद लोग कर रहे हैं जबकि बहुत सारा मेल परीक्षा रद्द नहीं किये जाने की मांग को लेकर आयोग के पास आ रहे हैं। 


बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने इस बात की घोषणा कर दी है कि फिर से 70वीं पीटी की परीक्षा नहीं ली जाएगी। इस परीक्षा को रद्द नहीं करने को लेकर बहुत सारे मेल आ रहे हैं। आंदोलित छात्र जो आरोप लगा रहे हैं उसका सबुत उनके पास नहीं है। आंदोलन करने वाले मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयोग अब अप्रैल में होने वाली मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुटी है।

टैग्स