ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Patna News: CM हाउस के बाहर BPSC TRE-3 के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने खदेड़-खदेड़कर बरसाई लाठियां

Patna News: पटना में बीपीएससी टीआरई तीन के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर दिया. पुलिस के रोकने के बावजूद जब अभ्यर्थी नहीं माने तो पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया. इस दौरान सीएम हाउस के बाहर अफरा-तफरी मची रही.

Patna News
सीएम आवास के बाहर लाठीचार्ज
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सीएम आवास के बाहर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है। बीपीएससी टीआरई तीन के अभ्यर्थी सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे थे। पुलिस के रोकने के बावजूद अभ्यर्थी प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और छात्र-छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।


दरअसल, तीसरे चरण की शिक्षक बहाली के अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि पिछले चार महीने से प्रदर्शन कर रहें हैं लेकिन न तो कोई देखने वाला है और ना ही सुनने वाला ही कोई है। सरकार रिजल्ट देने के बदले लाठी बरसा रही है।


इससे पहले अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का पिछले दिनों घेराव किया था, तब शिक्षा मंत्री को वहां ने वहां से भागकर अभ्यर्थियों के पीछा छुड़ाया था हालांकि उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया था कि सरकार के सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने में कोई आपत्ति नहीं है लेकिन अंतिम निर्णय बीपीएससी को ही लेना है। मंत्री के आश्वासन के बावजूद जब कई दिन बीत गए तो अभ्यर्थियों के धैर्य ने जवाब दे दिया और उन्होंने सीएम आवास का घेराव कर दिया।


बड़ी संख्या में बीपीएससी टीआरई तीन के अभ्यर्थी मंगलवार की सुबह से ही सीएम आवास के बाहर जमा होने लगे। पुलिस ने अभ्यर्थियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने से रोक दिया लेकिन बावजूद इसके अभ्यर्थी लगातार हंगामा कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को वहां से हटाने के लिए सख्त रूख अपनाया और लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को दौड़ा दौड़ाकर उनके ऊपर लाठियां बरसाईं। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास के बाहर थोड़ी देर कर अफरा-तफरी मची रही।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता