ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

PATNA NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु के संपर्क पथ पुल का स्पैन धराशाई, 1603 करोड़ का है प्रोजेक्ट

PATNA : नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु के निर्माणाधीन संपर्क रोड स्थित नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के समीप कुछ ही दिन पहले पुल पर बनाया गया स्पैन रवि

PATNA NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु के संपर्क पथ पुल का स्पैन धराशाई, 1603 करोड़ का है प्रोजेक्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु के निर्माणाधीन संपर्क रोड स्थित नंदनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के समीप कुछ ही दिन पहले पुल पर बनाया गया स्पैन रविवार की देर शाम धराशाई हो गया।

वहीं, घटना के बाद अब पुल के निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्न उठने लगा है। रविवार देर शाम यह घटना घटी है। स्पेन गिरने के पश्चात निर्माण एजेंसी के कर्मचारी और श्रमिक जेसीबी के द्वारा मलबे को जमीन में गाड़ने का प्रयास कर रहे थे।


वहीं इस महासेतु के निर्माण और इसके संपर्क पथ के लिए 1603 करोड़ रुपए की राशि आवंटित थी। नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के द्वारा इसका निर्माण कराया जा रहा था। जिसमें गंगा पर बना रहे पुल के अलावा 45 किलोमीटर एप्रोच रोड बनाने की बात है।


वहीं एप्रोच रोड के तहत नंदिनी लगुनिया रेलवे स्टेशन के ऊपर से पुल का निर्माण चल रहा था जिसके दो पिलर के बीच स्पेन लगाया जा चुका था कुछ माह पूर्व ही यह स्पेन लगाया गया था, किंतु रविवार की देर शाम यह स्पेन गिरकर धराशाई हो गया।


घटनास्थल पर बत्ती जलाकर जेसीबी मशीन के द्वारा मलबे को हटाया जा रहा है और स्पेन गिरने का प्रमाण मिटाया जा रहा है।


बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के क्षेत्र को जोड़ने के लिए इस महत्वाकांक्षी पूरी योजना का निर्माण 2011 में प्रारंभ कराया गया था। इसे 2016 में पूरा कर लिया जाना था, किंतु कार्य पूरा न होने पर इसकी अवधि बढ़ाकर 2018 फिर 2020 कर दी गई। फिलहाल, 55 फिसदी काम ही पूरा हुआ है, किंतु इस अधूरे काम में ही पुल का स्पैन क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। स्पेन गिर जाने से अब इसकी। गुणवत्ता पर भी प्रश्न उठने लगा है।