ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Patna News: पथ निर्माण विभाग को सौंपी जाएगी पटना की 11 सड़कें, नेहरूपथ काटने पर भी लगी रोक

Patna News: पटना में मानसून से पहले 11 सड़कें पथ निर्माण विभाग को सौंपी जाएंगी। नेहरूपथ कटिंग भी रोक दी गई, नमामि गंगे और नाला निर्माण का काम तेज।

Patna News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Patna News: पटना में मानसून की बारिश जून से शुरू होने वाली है, और इसके मद्देनजर बिहार राज्य शहर आधारभूत संरचना विकास निगम ने बड़ा कदम उठाया है। शहर में नमामि गंगे योजना और नाला निर्माण के लिए खोदी गई सड़कों को जल्द से जल्द पूरा कर पथ निर्माण विभाग को सौंपने का निर्देश दिया गया है। बुडको ने 11 सड़कों का काम लगभग पूरा कर लिया है और इन्हें एक-दो दिनों में पथ निर्माण विभाग को सौंप दिया जाएगा। हालांकि, नेहरूपथ को काटने की योजना को फिलहाल रोक दिया गया है। 


बुडको ने नमामि गंगे योजना के तहत चल रहे कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है। शहर की 11 सड़कों पर नाला निर्माण और सीवरेज का काम पूरा हो चुका है, और अब इन्हें पथ निर्माण विभाग को सौंपने की तैयारी है। बुडको के अभियंताओं ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में ये सड़कें पथ निर्माण विभाग को सौंप दी जाएंगी, ताकि विभाग इन्हें मरम्मत कर मोटरेबल बना सके।


इनमें कुर्जी बालू पर की सड़क का काम लगभग पूरा हो गया है। इसे एक-दो दिनों में सौंप दिया जाएगा, और पथ निर्माण विभाग एक हफ्ते के अंदर इसकी मरम्मत शुरू कर देगा। इसी तरह, बोरिंग रोड की संतुष्टि गली का काम भी खत्म हो गया है। बोरिंग कैनाल रोड से बोरिंग रोड को जोड़ने वाले सहदेव महतो मार्ग का काम भी इस हफ्ते पूरा होने वाला है।


उधर पोलसन से राजीवनगर तक बारिश का पानी निकालने के लिए एक बड़ा नाला बनाया जा रहा है। इस नाले का काम भी लगभग पूरा हो गया है। कुछ जगहों पर नाले को जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। इस इलाके में नमामि गंगे योजना का काम भी चल रहा है। बुडको ने दोनों परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। काम खत्म होने के बाद ये सड़क भी पथ निर्माण विभाग को सौंप दी जाएगी।


इसके अलावा बुडको ने नेहरूपथ को काटने की योजना को फिलहाल रोक दिया है। राजवंशीनगर हनुमान मंदिर तक सड़क का निर्माण पूरा हो गया है, लेकिन इसके आगे नेहरूपथ को काटने का काम अब मानसून के बाद ही होगा। इसका कारण बारिश के दौरान होने वाली परेशानी को टालना है। नेहरूपथ को काटने से जलजमाव और ट्रैफिक की समस्या बढ़ सकती है, जिसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है।