ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Patna Neet student death: डॉ. सहजानंद के नर्सिंग होम में पहुंची SIT की टीम, डॉक्टरों और कर्मचारियों से की पूछताछ

पटना के मुन्नाचक स्थित शंभू हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में SIT जांच तेज हो गई है। टीम ने डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह के सहज सर्जरी नर्सिंग होम में पहुंचकर डॉक्टरों और कर्मचारियों से पूछताछ की।

bihar
जांच में जुटी पुलिस
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Patna NEET student death: पटना के मुन्नाचक स्थित शंभू हॉस्टल में रहकर मेडिकल की तैयारी करने वाली छात्रा की संदिग्ध मौत मामले की जांच में एसआईटी की टीम लगी हुई है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच के दौरान  SIT की टीम शनिवार को डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह के नर्सिंग होम सहज सर्जरी में पहुंची और घंटों पूछताछ की। इस दौरान पुलिस टीम ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों से पूछताछ की।


बता दें कि तबीयत बिगड़ने के बाद नीट छात्रा को सबसे पहले डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह के क्लिनिक सहज में भर्ती कराया गया था। सहजानंद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। पुलिस की एसआईटी टीम आज मामले की छानबीन के दौरान सहजानंद के क्लिनिक पर पहुंची। 


जहां मौजूद डॉक्टरों और वहां काम करने वाले कर्मचारियों से घंटों पूछताछ की गयी। इस दौरान यह एसआईटी की टीम यह पता लगाने में लगी है कि छात्रा को जब सहज में भर्ती कराया गया था तब उसकी इलाज के दौरान डॉक्टर ने क्या फैसले लिये थे। छात्रा को किस हालत में दूसरे अस्पताल रेफर किया गया इन तमाम बिन्दुओं की जांच में टीम लगी हुई है।