ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

NEET छात्रा की मौत पर सियासत तेज, प्रशांत किशोर मिले SSP से, RJD ने कर दी CBI जांच की मांग

पटना के शंभू हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर राजनीति गरमा गई है। प्रशांत किशोर ने SSP से मिलकर कार्रवाई की मांग की, वहीं RJD ने मामले की CBI जांच कराने की मांग की।

bihar
सीबीआई जांच की मांग
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: बीते दिनों पटना के शंभू हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत हुई थी। यह मामला अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनसुराज के संरक्षक प्रशांत किशोर ने इस मामले को लेकर पटना एसएसपी से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और घटना के विरोध में प्रदर्शन करने वाले पर दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग की। वही आरजेडी ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।


बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आवास पर राष्ट्रीय जनता दल के सीनियर नेताओं के साथ बैठक की। उजियारपुर के विधायक आलोक मेहता ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने और बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर बैठक बुलाई थी। आरजेडी की बैठक में पार्टी के सीनियर नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सबको धैर्य के साथ ने संगठन को मजबूत करने और आगे आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा गया। राजद नेता व मधेपुरा के विधायक चंद्रशेखर ने बताया कि हमारे पार्टी का आधार मजबूत है, वोटो की कमी नहीं है, जहां चुक हुई है उसकी समीक्षा आज बैठक में की गयी अब आगे की रणनीति बनायी जाएगी। 


तेजस्वी यादव के यात्रा पर निकलने के सवाल पर चंद्रशेखऱ ने कहा कि सबको पता है कि तेजस्वी यादव बजट सेशन के बाद यात्रा पर निकलेंगे। हम लोग ही जनता के मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरते रहते हैं। वही परबत्ता के पूर्व विधायक डॉ. संजीव ने बताया कि आरजेडी की बैठक में संगठन को लेकर  बातचीत हुई। बिहार में अपराधी जो बेलगाम हो गये हैं, उसे लेकर भी गहन चिंतन हुआ। इसे लेकर सभी को सोचना भी चाहिए। हाल ही में खगड़िया में 4 साल की बेटी के साथ रेप हुआ था। इस घटना के विरोध में जो लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, उनको जेल भेज दिया गया। वही हाल पटना में भी हुआ। पटना के शंभू हॉस्टल में नीट की तैयारी करने वाली छात्रा की संदिग्ध मौत हो गयी। 


पहले कहा जा रहा था कि रेप नहीं हुआ, जहर खाने से मौत होने की बात कही जा रही थी। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया तब उसमें साफ क्लीयर हुआ कि बच्ची के साथ रेप हुआ था। जिसके बाद जितना एक्शन में पुलिस को होना चाहिए था, उतना पुलिस एक्टिव नहीं हुई। आरजेडी की बैठक में आज इन सभी घटनाओं की चर्चा हुई। सत्र के बाद संगठन का पुनर्गठन अच्छे से किया जाएगा। डॉ. संजीव ने बताया कि हमलोग इस घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हैं, इस घटना में बहुत सारे लोग शामिल हैं, सबका नाम उजागर होना चाहिए। 


वही दूसरी ओर पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा से इस मामले को लेकर प्रशांत किशोर ने मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की। मीडिया से बातचीत करते हुए पीके ने कहा कि इस घटना के खिलाफ पटना के कारगिल चौक पर कुछ छात्रों ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन लोगों के खिलाफ पटना पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर एफआईआर कर कार्रवाई करना उचित नहीं है। एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि वह अपने स्तर से इसे देखेंगे।


वहीं प्रभात मेमोरियल अस्पताल पर उठ रहे सवालों पर पीके ने कहा कि मैं कोई जांच का पदाधिकारी तो हूं नहीं और एसएसपी भी मामले की जांच के पदाधिकारी नहीं हैं। सरकार ने पटना आईजी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। जांच को होने दीजिए। हम लोगों ने पीड़ित परिवार की बातों को सरकार और पुलिस के सामने रखा है। एसआईटी को जांच करने दीजिए। प्रशांत किशोर ने कहा कि एसएसपी से हमलोगों का आग्रह था कि पीड़ित परिवार को लगता है कि जिस महिला पुलिस पदाधिकारी की वजह से गलत काम हुआ है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट