ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Patna News: ट्रक की टक्कर के बाद पलटी बस, ड्राइवर सहित 4 बच्चे घायल

बताया जाता है कि बस रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार में थी तभी सामने से ट्रक आ गयी और अनियंत्रित होकर स्कूल बस से टकरा गयी। ट्रक की टक्कर के बाद बस पलट गई और उसमें सवार ड्राइवर सहित 4 बच्चे घायल हो गये।

ACCIDENT
स्कूल बस पलटी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

patna: पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां नौबतपुर में स्कूल बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई है। इस हादसे में ड्राइवर सहित 4 बच्चे घायल हो गये हैं। घायलों को स्थानीय लोंगों की मदद से बस से बाहर निकाला गया और नौबतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को उनके घर पहुंचाया गया है। जबकि ड्राइवर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 


घटना नकटी भवानी मंदिर के पास की है जहां द माउंट स्कूल की बस की सामने से आ रही ट्रक से टकरा गयी। टक्कर के बाद स्कूल बस पलट गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। स्कूली बच्चों के बीच चीख पुकार मच गया। बच्चों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। वही घायल बच्चों को पास के अस्पताल पहुंचाया। बस के ड्राइवर रामेश्वर का भी इलाज कराया गया। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कूल बस की रफ्तार तेज थी जिसे ड्राइवर रॉन्ग साइड में चला रहा था तभी सामने से एक ट्रक आ रही थी जो अनियंत्रित होकर स्कूल बस से टकरा गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स