ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

पटना नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म; सरकार ने मानी मांगे, आज से ही लौट जाएंगे काम पर

PATNA : पटना से बड़ी खबर आ रही है । पटना नगर निगम के सफाईकर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गयी है। कर्मचारियों की मांगे सरकार ने मान ली है। आज से ही सफाईकर्मी काम पर वापस लौट आएंगे। सफाईकर्मियों की हड़

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना से बड़ी खबर आ रही है । पटना नगर निगम के सफाईकर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गयी है। कर्मचारियों की मांगे सरकार ने मान ली है। आज से ही सफाईकर्मी काम पर वापस लौट आएंगे। सफाईकर्मियों की हड़ताल से पटना के गली मुहल्ले कचरे के ढ़ेर में तब्दील हो गए हैं।सड़क पर हर तरफ कचरा पसर गया है।


नगर विकास विभाग के सचिव आनंद किशोर के साथ सफाईकर्मियों की हुई वार्ता के बाद हड़ताल खत्म कर दिया गया है। पिछले लगभग एक  सप्ताह से चली हड़ताल अब समाप्त हो गयी है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों की सारी मांग सरकार ने मान ली है।बैठक के बाद आनंद किशोर ने बताया कि शहर की सफाई युद्धस्तर पर की जाएगी। तीन-चार दिनों में पटना पूरी तरह साफ कर लिया जाएगा। वहीं मेयर सीता साहू ने कहा कि किसी भी सफाईकर्मी के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। इंटक नेता चंद्रप्रकाश ने कहा कि सफाईकर्मियों की मांगें मान ली गई हैं।


इससे पहले सरकार ने अपने फरमान को 31 मार्च तक टाल दिया था। जिसमें उसने आउटसोर्सिंग के जरिए सफाई का काम करवाने की बात कही थी। बावजूद इसके सफाईकर्मी काम पर नहीं लौटे तो नगर विकास विभाग ने कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन में आते हुए कह दिया था कि सफाईकर्मी काम पर नहीं लौटे तो तो उनसे  6 महीने तक निकाय में कोई भी काम नहीं लिया जाएगा। बावजूद इसके कर्मचारी काम पर नहीं लौटे।



टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता