ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना नगर निगम कर्मियों ने स्थगित की हड़ताल, एक महीने में मांगें पूरी होने का मिला है भरोसा

PATNA : पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मियों ने अपनी हड़ताल को स्थगित कर दिया है. पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मी 4 दिनों तक हड़ताल पर रहे. इस दौरान राजधानी पटना म

पटना नगर निगम कर्मियों ने स्थगित की हड़ताल, एक महीने में मांगें पूरी होने का मिला है भरोसा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मियों ने अपनी हड़ताल को स्थगित कर दिया है. पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मी 4 दिनों तक हड़ताल पर रहे.  इस दौरान राजधानी पटना में सफाई व्यवस्था को लेकर भीषण संकट पैदा हो गया था.  चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के अधिकारियों का कहना है कि नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा के साथ हमारी बातचीत हुई, जिसमें 15 सूत्री मांगों पर चर्चा हुई.  नगर आयुक्त ने भरोसा दिया है कि चतुर्थवर्गीय कर्मियों की मांगों पर विचार किया जाएगा और 1 महीने में इस पर अमल होगा. हालांकि ज्यादातर मामले न्यायालय में लंबित है.  लेकिन जो मामले उनके अधिकार क्षेत्र के अंदर आते हैं.  उन पर तुरंत करवाई की जाएगी. 


नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा के साथ बातचीत में पटना नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पीके आजाद भारतीय और महासचिव नंद किशोर दास शामिल हुए थे. इन दोनों नेताओं ने कहा कि निगम प्रशासन ने वेतन वृद्धि के मुद्दे पर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है. इसके अलावा यह भी भरोसा दिया गया है कि ईपीएफ में गड़बड़ी को दूर कराया जाएगा. समय पर वेतन भुगतान और एजेंसी कर्मियों की समस्याओं को सुलझाने का भी आयुक्त ने भरोसा दिया है. इन आश्वासनों के बाद हमने हड़ताल को स्थगित कर दिया है.



हड़ताल खत्म होने के साथ ही पटना नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक होने की उम्मीद जग गई है. पिछले 4 दिनों से शहर में जो कूड़ा कचरा फैला है. उसे उठाने का काम भी शुरू कर दिया गया है. संघ का कहना है कि सफाई काम वार्ता सफल होने के बाद से ही शुरु कर दिया गया शुक्रवार यानी आज सुबह से सभी वार्डों में कर्मचारी काम पर लौट जाएंगे.