ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦Bihar Liquor Ban : पटना में दवा की दुकान से चल रहा था शराब का खेल! छापेमारी में बीयर-शराब की बोतलें देख अफसर भी रह गए हैरान✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश

कम्पटीशन की तैयारी की आड़ में चला रहे थे स्मैक और हथियार तस्करी का खेल, पटना के मुसल्लहपुर हाट से 3 छात्र गिरफ्तार

पटना के मुसल्लहपुर हाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई कर तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की आड़ में वे स्मैक और हथियार तस्करी के नेटवर्क से जुड़े थे।

बिहार न्यूज
एक्शन में पटना पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के मुसल्लहपुर हाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की आड़ में चल रहे मादक पदार्थ और हथियार तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन छात्रों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


मामले की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 22 ग्राम स्मैक, 1500 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक पिस्टल बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के बहाने इलाके में रह रहे थे। इसी दौरान वे नशे के कारोबार और हथियार तस्करी के नेटवर्क से जुड़ गए थे। 


पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि नशीले पदार्थ खरीदने वाले ग्राहकों से भुगतान नहीं मिलने पर उन्हें हथियार दिखाकर डराया और धमकाया जाता था।इस कार्रवाई के बाद मुसल्लहपुर हाट इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे गिरोह के नेटवर्क के साथ फरार मुख्य आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है।


टैग्स