ब्रेकिंग
Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम✦न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास! कप्तानी डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका...✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦सरकारी खजाने को चूना...चालान बकाया फिर भी NOC जारी ! सिर्फ पटना DTO में ऐसा खेल हुआ या दूसरे जिले में भी? सवालों के घेरे में परिवहन कार्यालय और NIC...✦Bihar News : अंतिम संस्कार के बाद नदी में नहाने गया युवक, गहरे पानी में डूबने से मौत; सीतामढ़ी में परिवार में मचा कोहराम✦न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास! कप्तानी डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका...

पटना में NIT, गायघाट और मीना बाजार समेत इन जगहों पर बनेंगे कमर्शियल भवन, 325 करोड़ रुपये होंगे खर्च; जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

Bihar Development News: बिहार की राजधानी पटना में विकास को लेकर नगर निगम ने बड़ी तैयारी की है। शहर के अलग-अलग इलाकों में करोड़ों रुपये की लागत से बहुमंजिला कमर्शियल भवन बनाए जाएंगे। इनमें दुकानें, होटल, हॉस्टल, मैरिज हॉल और पार्किंग जैसी सुविधाएं..

पटना में NIT, गायघाट और मीना बाजार समेत इन जगहों पर बनेंगे कमर्शियल भवन, 325 करोड़ रुपये होंगे खर्च; जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Development News: पटना में नगर निगम अपनी खाली और उपलब्ध जमीनों का इस्तेमाल कर शहर की तस्वीर बदलने की तैयारी में है. इसके तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में बहुमंजिला कमर्शियल भवन, होटल, हॉस्टल, मैरिज हॉल और वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे. इन परियोजनाओं पर करीब 325 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है. निगम ने कई भवनों के नक्शे और निर्माण की योजना में बदलाव भी किया है, ताकि कम जगह में ज्यादा सुविधाएं विकसित की जा सकें.


इस योजना की एक बड़ी परियोजना NIT मोड़ के पास बनने वाला आठ मंजिला भवन है. पहले यहां 43.80 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिला इमारत बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन छात्रों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए इसका नक्शा और बजट दोनों बदल दिए गए हैं. अब इस भवन के निर्माण पर करीब 69.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे.


NIT मोड़ पर दुकानों के साथ बनेगा आधुनिक हॉस्टल

नए प्रस्ताव के अनुसार, NIT मोड़ के पास बनने वाले भवन में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर के साथ आठ मंजिलों का निर्माण किया जाएगा. भवन के निचले दो फ्लोर पर दुकानें संचालित होंगी, जबकि ऊपर की छह मंजिलों पर छात्रों के लिए आधुनिक हॉस्टल बनाया जाएगा. इससे NIT और आसपास के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रहने की सुविधा मिलेगी.


नगर निगम को इस परियोजना से तीन साल में करीब 28 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है. निगम का उद्देश्य अपनी जमीनों पर व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कराकर राजस्व बढ़ाना और लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है.


पटना के अलग-अलग इलाकों में भी होंगे निर्माण

नगर निगम शहर के 15 चिह्नित स्थलों पर अपनी संपत्तियों का पुनर्विकास करने की योजना पर काम कर रहा है. इसके तहत नूतन राजधानी अंचल के शेखपुरा मोड़ और बेउर मोड़, कंकड़बाग अंचल के टेंपो स्टैंड, बांकीपुर अंचल के मुसल्लहपुर हाट, प्रेमचंद गोलंबर, बहादुरपुर और NIT मोड़ को शामिल किया गया है.


इसके अलावा अजीमाबाद अंचल के गायघाट और मीणा बाजार के पास भी बहुमंजिला भवन और व्यावसायिक सुविधाएं विकसित करने का प्रस्ताव है. इन जगहों पर वेंडिंग जोन, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, होटल, हॉस्टल, मैरिज हॉल, कम्युनिटी हॉल, पार्किंग और शॉपिंग एरिया बनाए जाएंगे.


कई भवनों की बढ़ाई गई मंजिलें

नई योजना में पहले से प्रस्तावित कई भवनों की ऊंचाई बढ़ाने का फैसला लिया गया है. शेखपुरा मोड़ पर पहले चार मंजिला होटल बनाने की योजना थी, जिसे अब आठ मंजिला करने का प्रस्ताव है. बेउर मोड़ और टेंपो स्टैंड पर पांच मंजिला भवन विकसित किए जाएंगे.


वहीं, मुसल्लहपुर हाट में पांच मंजिला वेंडिंग जोन और मैरिज हॉल बनाने की तैयारी है. प्रेमचंद गोलंबर पर पहले दो मंजिला मैरिज हॉल प्रस्तावित था, जिसे अब तीन मंजिला करने की योजना बनाई गई है. इन बदलावों के जरिए निगम अपनी संपत्तियों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहता है.


दीघा मछली बाजार को भी मिलेगा नया रूप

दीघा मछली बाजार को व्यवस्थित और आधुनिक बनाने की भी योजना है. इसके लिए करीब 4 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. प्रस्ताव के अनुसार, फ्लाइओवर के नीचे वेंडिंग जोन विकसित होगा. यहां मछली विक्रेताओं के लिए अलग-अलग दुकानें और मॉड्यूलर स्टॉल बनाए जाएंगे. दुकानों के ऊपर धूप और बारिश से बचाव के लिए विशेष व्यवस्था भी की जाएगी.