ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦BIHAR NEWS : जहां चप्पे-चप्पे पर रहती है पुलिस की नजर, वहीं 15 दिनों तक फर्जी सिपाही बनकर रहा दीपक, कटिहार में कैसे हुई इतनी बड़ी चूक?✦‘बंशीधर और राहुल राज की सदस्यता जानी तय, कोई नहीं बचा सकता’, प्रशांत किशोर का ऐलान✦Bihar Politics : मेरी तरह विधायक बनकर 70 मुकदमे झेलने की ताकत है या नहीं? बेटे के चुनाव लड़ने पर अनंत सिंह का बेबाक जवाब, बोले- फैसला उसी को लेना है✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर

पटना में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर 15 लाख की ठगी, लोन और टीवी-फ्रिज का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से वसूले रुपये

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने लोन दिलाने और टीवी-फ्रिज समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान देने का लालच देकर लोगों से पैसे जमा कराए...

पटना में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर 15 लाख की ठगी, लोन और टीवी-फ्रिज का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से वसूले रुपये
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही में कथित फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने लोन दिलाने और टीवी, फ्रिज समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान देने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से करीब 10 से 15 लाख रुपये वसूल लिए. रुपये लेने के बाद आरोपी कार्यालय बंद कर फरार हो गए. जब लोगों को न लोन मिला और न ही सामान, तब ठगी का पता चला.


मामला शिखा माइक्रो बेनिफिट फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से चल रहे कार्यालय का है. पीड़ितों के मुताबिक, चार लोग मलाही में कार्यालय खोलकर लोगों को 60 हजार रुपये तक का लोन दिलाने का भरोसा दे रहे थे. इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति से तीन से चार हजार रुपये जमा कराए जा रहे थे. साथ ही कहा जा रहा था कि रुपये जमा करने पर टीवी, मिक्सी, इंडक्शन और कुकर जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी दिए जाएंगे.


4 हजार रुपये जमा कराए, न सामान मिला और न लोन

सबनीमा गांव की रहने वाली ममता देवी ने बताया कि कुछ लोग उनके घर पहुंचे थे और लोन दिलाने की बात कही थी. इसके बाद उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया. फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने उनसे फॉर्म भरवाया और चार हजार रुपये जमा करा लिए. उन्हें भरोसा दिया गया था कि इतनी कीमत का इलेक्ट्रॉनिक सामान मिलेगा और इसके बाद उनके बैंक खाते में लोन की राशि भेज दी जाएगी. हालांकि, रुपये देने के बाद न तो सामान मिला और न ही खाते में लोन की रकम आई.


सात लोगों से मिलकर वसूले 21 हजार रुपये

मीर मोहल्ला निवासी मोहम्मद अनवर ने बताया कि आरोपियों ने लोगों को जानकारी दी थी कि एक नया बैंक खोला गया है, जहां लोन की सुविधा दी जा रही है. इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना जरूरी बताया गया था. इस झांसे में आकर उन्होंने सात अन्य लोगों के साथ मिलकर कुल 21 हजार रुपये जमा किए थे.


अनवर के अनुसार, रुपये लेने के बाद बीती शाम से ही कथित कंपनी के कर्मचारियों के मोबाइल नंबर बंद आने लगे. इसके बाद जब वे कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला. काफी देर तक कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी से बात नहीं हो सकी.


जब लोगों को ठगी का एहसास हुआ तो बड़ी संख्या में पीड़ित महिलाएं और ग्रामीण कथित कंपनी के कार्यालय पहुंच गए. वहां ताला बंद देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया और स्थानीय पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.


पीड़ितों का आरोप है कि चारों आरोपी करीब 10 से 15 लाख रुपये लेकर फरार हो गए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. कथित फाइनेंस कंपनी के नाम पर की गई वसूली, आरोपियों की पहचान और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है