ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Patna Metro: क्रिसमस पर लोगों को बड़ा झटका, पटना मेट्रो सेवा हुई ठप; सामने आई यह बड़ी वजह

Patna Metro: क्रिसमस के दिन तकनीकी खराबी के कारण पटना मेट्रो सेवा दूसरे दिन भी ठप रही। PMRCL ने कहा कि तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है और सेवाएं जल्द बहाल की जाएंगी।

Patna Metro
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Metro: क्रिसमस के दिन पटना के यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। तकनीकी खराबी के कारण पटना मेट्रो सेवा दूसरे दिन भी पूरी तरह ठप रही, जिससे यात्री मेट्रो का उपयोग नहीं कर सके। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सार्वजनिक सूचना जारी कर बताया कि अप्रत्याशित तकनीकी समस्या के कारण आज मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।


मेट्रो प्रबंधन के अनुसार, बुधवार को आई तकनीकी गड़बड़ी के बाद 76 दिन बाद पहली बार मेट्रो संचालन रोकना पड़ा, लेकिन गुरुवार तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। कंपनी ने बताया कि तकनीकी टीम लगातार काम कर रही है और सेवाएं जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों से असुविधा के लिए माफी भी मांगी गई है और आगे की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से दी जाएगी।


बता दें कि पटना मेट्रो की प्रायोरिटी कॉरिडोर सेवा का उद्घाटन 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। 7 अक्टूबर से आम यात्रियों के लिए मेट्रो परिचालन शुरू हुआ। फिलहाल मेट्रो संचालन भूतनाथ, जीरो माइल और ISBT स्टेशन के बीच किया जा रहा है। न्यूनतम किराया 15 रुपये रखा गया है, जबकि अधिकतम रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर डबल लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किया गया है, जिसमें दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर सघन जांच की जा रही है।


मेट्रो विस्तार को लेकर भी अच्छी खबर है। नए साल में दो नए स्टेशन शुरू किए जाने की योजना है। मलाही पकड़ी स्टेशन में सिविल और स्ट्रक्चर से जुड़े सभी कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि खेमनीचक स्टेशन में अलाइनमेंट और आंतरिक निर्माण का काम तेज गति से चल रहा है। खेमनीचक स्टेशन को एक कनेक्टिंग स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो भविष्य के रूट संचालन के लिए अहम है।


अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल टेस्टिंग, सिग्नलिंग और सुरक्षा मूल्यांकन जैसे अंतिम चरण के काम किए जा रहे हैं। पटना मेट्रो परियोजना के तहत पटना जंक्शन से रुकनपुरा और मीठापुर तक 9.35 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड कॉरिडोर भी विकसित किया जा रहा है, जिससे राजधानी के यातायात को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता