ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Patna News: सीएम नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मलाही पकड़ी और भूतनाथ स्टेशन पर चल रहे कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

Patna News
© social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मलाही पकड़ी एवं भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के निर्माणाधीन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।


निरीक्षण के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने साइट मैप के माध्यम से पटना मेट्रो रेल परियोजना अन्तर्गत प्रायोरिटी कॉरिडोर (मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल) में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। अभय कुमार सिंह ने मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी, टिकट काउंटर, यात्री सुविधा, पब्लिक एरिया, पेड एरिया, लिफ्ट, प्लेटफॉर्म तक जाने का रास्ता एवं अन्य उपलब्ध करायी जाने वाली आवश्यक सुविधाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। 


उन्होंने बताया कि मलाही पकड़ी से खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरोमाईल, पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक पटना मेट्रो रेल लाईन (कुल 6.20 कि0मी0) को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके संचालन हेतु बिहार सरकार के द्वारा 115.10 करोड़ रूपये उपलब्ध करायी गयी है। इस लाईन को 15 अगस्त 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित है।


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना का स्वरूप बेहतर ढंग से हमने तैयार करवाया है। इसके निर्माण कार्यों को लेकर हम लगातार निरीक्षण करते रहे हैं। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो, इसको लेकर हमने लगातार अधिकारियों को निर्देश दिया है। पटना मेट्रो रेल परियोजना को ससमय पूर्ण करें ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत हो।


कार्यक्रम के दौरान नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमण्डल के आयुक्त डॉ चंद्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ त्याग राजन एसएम, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन तथा पटना मेट्रो रेल परियोजना के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता