ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

एक्शन में दिखने लगी सरकार, पटना में लोगों तक पहुंच रही मदद

PATNA : बारिश राहत मिलने के साथ ही सरकार एक्शन में दिखने लगी है। पटना में जलजमाव के बीच फंसे लोगों तक राहत पहुंचाने का काम जारी है एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगातार लोगों तक मदद प

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बारिश राहत मिलने के साथ ही सरकार एक्शन में दिखने लगी है। पटना में जलजमाव के बीच फंसे लोगों तक राहत पहुंचाने का काम जारी है एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लगातार लोगों तक मदद पहुंचा रही है। 

पिछले 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच फंसे लोगों तक सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं पहुंच पा रही थी लेकिन एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के कमान संभालते ही रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत पहुंचाने के काम में तेजी आई है। पटना के पाटलिपुत्र, श्री कृष्णा पुरी, राजीव नगर, कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, हनुमान नगर, कुम्हरार जैसे इलाकों में भीषण जलजमाव है।  इन इलाकों में रह रहे लोगों के बीच पहली बार मदद पहुंची है। बाढ़ के बीच फंसे लोगों तक पानी और दूध पहुंचाया जा रहा है। एयर फोर्स के चॉपर से फूड ड्रॉपिंग का काम भी शुरू हो चुका है। 

पटना में रेस्क्यू की कमान संभाल चुकी एनडीआरएफ के डीजी में कहा है कि राजधानी के हालात बेहद खराब हैं। एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने कहा है कि पटना में हालात बादल फटने जैसे हैं। एनडीआरएफ की कुल 19 में से 5 टीमें पटना में तैनात की गई हैं जिन्होंने अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया है।