ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना जल जमाव को लेकर सीएम नीतीश, सुशील मोदी और मंत्री सुरेश शर्मा के खिलाफ केस दर्ज, पटना CJM कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई

PATNA: पटना में भीषण जल त्रासदी को लेकर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया है. शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई होगी

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PATNA: पटना में भीषण जल त्रासदी को लेकर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया है. शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई होगी. अपने आरोप में वकील रामसंदेश राय ने आरोपियों के खिलाफ जालसाजी और करोड़ों के गबन का आरोप लगाया है.

रामसंदेश राय ने इस मामले में पटना के कमिश्नर आनंद किशोर, नगर विकास विभाग के पूर्व प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, बुडको के एमडी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है. बता दें कि पिछले दिनों ही सरकार ने पटना जल जमाव को लेकर विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद , बुडको के एमडी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को पद से हटाकर दूसरे विभाग में तबादला कर दिया है.

दरअसल पिछले दिनों हुई बारिश में पटना के कई इलाकों में जल जमाव के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. कई निचले इलाकों में अभी भी लोग जल जमाव से परेशान हैं और आए दिन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.