ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना संकट के बीच पटना के सभी प्रखंडों में टिड्डी को लेकर जारी किया गया अलर्ट, डीएम ने दिए ये निर्देश

PATNA : कोरोना संकट के बीच पटना के सभी प्रखंडों में टिड्डी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. टिड्डियों के आक्रमण से बचाव के लिए सभी डीएम कुमार रवि ने कृषि विभाग

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के बीच पटना के सभी प्रखंडों में टिड्डी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. टिड्डियों के आक्रमण से बचाव के लिए सभी डीएम कुमार रवि ने कृषि विभाग के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की. 

बैठक में डीएम ने सभी अधिकारी और कर्मियों को स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई का निर्देश दिया है. सभी प्रखंडों में  पदाधिकारियों के साथ कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार की संयुक्त टीम टिड्डी के आगमन की दशा में तत्काल अपने प्रंखडों के लिए अग्निशमन वाहन के साथ आक्रमण स्थल पर कीटनाशकों का छिड़काव कराना सुनिश्चित करेंगी. 

वहीं टिड्डियों के आक्रमण को रोकने के लिए और प्रखंड स्तरी टिड्डी बचाव दल से समन्वय स्थापित करने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रुम का गठन किया गया है. वहीं कृषि विभाग ने 48 घंटे के अंदर सभी टिड्डियों को मार गिराने का आदेश जिलों को दिया है. वहीं दरभंगा, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय को हाई अलर्ट पर रखा गया है.