ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटना से बड़ी खबर: सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में 6 लोग झुलसे, हालात नाजुक

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहाँ बाईपास स्थित दशरथा मोहल्ले में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फट गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के आ

पटना से बड़ी खबर: सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में 6 लोग झुलसे, हालात नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहाँ बाईपास स्थित दशरथा मोहल्ले में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फट गया।


 सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।


 मुहल्ले वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिलते हैं मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुँची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 


पुलिस ने बताया की घटना बेऊर थाना इलाके के दशरथा की है जहाँ 21 मार्च की रात्रि 10 बजे सरयू सिंह के घर में रहनेवाले किरायेदार के कमरे में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट होने से 5 लोग झुलस गए। सभी घायलों को पारस हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ सभी का इलाज शुरू किया गया। पारस में भर्ती बुरी तरह झुलसे तीन लोगों को अगमकुआं स्थित अपोलो बर्न हॉस्पिटल ले जाया गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता