ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

पटना में सुशांत की फैन ने लगाई फांसी,एक्टर के मौत की खबर के बाद से थी परेशान

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक फैस ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. वह एक्टर के मौत की खबर मिलने के बाद से ही

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां  बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक फैस ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. वह एक्टर के मौत की खबर मिलने के बाद से ही परेशान चल रही थी. वह बार-बार उसका वीडियो देख रही थी और शांत हो गई थी. 

इसको भी पढ़ें: शादी के लिए छुट्टी मांग रहा था SSP का बॉडीगार्ड, नहीं मिला तो गोली मारकर कर लिया सुसाइड

मामला पटना के राजेंद्र नगर इलाके का है. जहां रोड नंबर 12 में रहने वाली एक 17 साल की नाबालिग ने फांसी लगा ली. मृतका इस साल 10वीं की परीक्षा दी थी. उसके परिजनों का कहना है कि सुशांत के मौत की खबर के बाद से वह परेशान थी. उसकी फिल्म और मौत से जुड़ी खबर देख रही थी. 

सोमवार की देर रात वह खाना खाने के बाद छत पर टहलने गई, तब तक सामान्य थी. थोड़ी देर टहलने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई. मंगलवार की देर सुबह तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई. काफी देर तक कोई रिप्लाई नहीं आने बाद परिजनों ने जब गेट खोला तो युवती फांसी के फंदे पर झुलती मिली. आनन-फानन में परिजन उसे लेकर पीएमसीएच  पहुंच, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

बता दें कि नालंदा जिले के चंडी थाना इलाके के लोदीपुर में भी सुशांत के एक फैन और दसवीं के छात्र ने खुदकुशी कर ली है. सुसाइड से पहले स्टूडेंट ने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी अनटोल्ड स्टोरी रात में देखा था.आज सुबह वह अपने निर्माणाधीन मकान के कमरे में गया और वहां कमरे का दरवाजा बंद कर रस्सी के सहारे फंदे से झूल गया. काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन वहां गए और दरवाजा खटखटाया  पर दरवाजा नहीं खुला तो किसी अनोहनी की आशंका से दरवाजा तोड़े तो कमरे का नजारा देख दंग रह गए. इसके बाद चीख पुकार मच गयी. घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहार सदर अस्पताल लायी. थानाध्यक्ष रितु राज कुमार ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. उन्होंने बताया कि छात्र  सुशांत सिंह की मौत से डिप्रेशन में चल रहा था.