ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना में शेर-ओ-शायरी से सजी महफ़िल, एडवांटेज लिट फेस्ट में कई मशहूर हस्तियां हुईं शामिल

PATNA : पटना में शायरी, अदब और तहजीब के विभिन्न आयामों से सजी यादगार महफिल पटना लिटरेरी फेस्टीवल में देखने को मिली. अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायरा शबीना अदीब ने अपने अंदाज-ए-ब

पटना में शेर-ओ-शायरी से सजी महफ़िल, एडवांटेज लिट फेस्ट में कई मशहूर हस्तियां हुईं शामिल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : पटना में शायरी, अदब और तहजीब के विभिन्न आयामों से सजी यादगार महफिल पटना लिटरेरी फेस्टीवल में देखने को मिली. अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायरा शबीना अदीब ने अपने अंदाज-ए-बयान और संगीतमय प्रस्तुती से अजीमाबाद के साहित्य और शेर-ओ-शायरी के कद्रदानों का दिल जीत लिया. एडवांटेज सपोर्ट के तत्वाधान में आयोजित लिटरेरी फेस्टीवल के 'रूबरू' कार्यक्रम में शबीना अदीब की शायरी और प्रस्तुती ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. 


शायरी, गजल और अदबो-आदाब से सजी इस महफिल का आगाज सूबे के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चैधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, एडवांटेज सपोर्ट के अध्यक्ष प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. अब्दुल हई और सचिव खुर्शीद अहमद ने दीप प्रज्जवलित कर किया. सुप्रसिद्ध टीवी एंकर नगमा सहर ने शबीना अदीब से उर्दू शायरी, तहजीब, गंगा जमुनी संस्कृति और भाग दौड़ की जिंदगी में शायरी से मिलते सुकून के मुद्दे पर सार्थक और प्रेरक संवाद किया. इस दौरान मौजूद दर्शक पूरी तल्लीनता से इन्हें सुनते रहें.


आपको बता दें कि एडवांटेज लिट फेस्ट के पहले एपिसोड की शुरूआत जून 2019 में की गयी थी जिसमें अमेरिका में रहने वाले शायर फरहत शाहजाद ने शिरकत की थी. उन्हीं के नाम पर ‘एक शाम, फरहत शाहजाद के नाम’ पर किया गया था. इसका आयोजन उर्दू भवन, पटना में किया गया जिसकी शानदार कामयाबी के उपरान्त बिहार म्यूजियम में अगस्त में ‘एक शाम, ए.एम. तुराज के साथ’ आयोजित किया गया. इन दो आयोजनों ने पटनावासियों का ध्यान आकृष्ट कराकर आयोजक एडवांटेज सपोर्ट को अगला एपिसोड करने के लिए बल प्रदान किया.  तीसरे एपिसोड में बॉलीवुड कलाकार मनोज मुंतशिर ने अपना कार्यक्रम पेश किया. इनसे बातें की थी एंकर रत्ना पुरकायस्था ने.  


इसके बाद लॉकडाउन के समय चौथे एपिसोड में कई वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किये गये थे जिसमें दिल्ली के निजामी ब्रदर्स द्वारा कव्वाली, अंदाज-ए-बयान के अंतर्गत उदयपुर टेल्स के द्वारा शानदार स्टोरी टेलिंग, राधिका चोपड़ा के द्वारा गजल एवं इंटरनेशनल ई-मुशायरा में मुनव्वर राणा, मंसूर उस्मानी, शारिक कैफी, शबीना अदीब, ए.एम. तुराज, सैयद सरोश आसिफ तथा अनस फैजी समेत कई नामी शायरों ने दर्शकों से वाह वाही लूटी. 

टैग्स