ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पटना में शराब पीते BMP जवान गिरफ्तार, भेजा गया जेल

PATNA : बिहार में शराबबंदी है. इसके बाद भी शराबबंदी का अलीजामा पहनाने का जिम्मा जिन कंधों पर है वही पुलिसकर्मी अक्सर शराब पीते और शराब तस्कर को संरक्षण देते नजर आते हैं.

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी है. इसके बाद भी शराबबंदी का अलीजामा पहनाने का जिम्मा जिन कंधों पर है वही पुलिसकर्मी अक्सर शराब पीते और शराब तस्कर को संरक्षण देते नजर आते हैं. 

ताजा मामला पटना के फुलवारीशरीफ का है, जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में धुत्त टल्ली बीएमपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा बीएमपी जवान जितेंद्र कुमार फुलवारीशरीफ जेल के पास साथियों के साथ हर दिन शराब पीता था.  

किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी थी. बुधवार को एयरपोर्ट थाने को सूचना मिली की बीएमपी जवान अभी भी शराब पी रहा है. जिसके बाद  एयरपोर्ट थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और शराबी जवान को गिरफ्तार कर लिया. वहीं उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए. मेडीकल जांच के बाद जवान को जेल भेज दिया गया है.