ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटना में महाशिवरात्रि के मौके पर गंगा स्नान करने गया युवक डूबा, SDRF ने बचाई जान

PATNA : महाशिवरात्रि के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से गंगा घाट पर तैनात एसडीआरएफ की ने एक युवक की जान बचा ली. मामला पटना के दीघा के पाटीपुल घाट की है.बताया जा रहा है क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA  : महाशिवरात्रि के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से गंगा घाट पर तैनात एसडीआरएफ की ने एक युवक की जान बचा ली. मामला पटना के दीघा के पाटीपुल घाट की है.

बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के मौके पर पटना के रूपसपुर के रहने वाला 22 साल का युवक मुलचंद अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था. स्नान करने के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया. युवक को डूबता देख आसपास के लोग हल्ला मचाने लगे. तभी बोट से पेट्रोलिंग करते हुए SDRF की टीम की नजर डूब रहे युवक पर पड़ी. 

युवक को डूबता देख SDRF के सिपाही राजन कुमार और रविंदर कुमार ने बोट से छलांग लगा दी और पानी के गहराई में जाकर युवक को बचा लिया. बाहर निकालते ही युवक का प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद होश में आते ही युवक घबराकर गंगा घाट से दूर भाग गया. वहीं मौके पर उपस्थित लोग SDRF की टीम की तारिफ कर रहे हैं.  

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAHUL SINGH

FirstBihar संवाददाता