ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सरकारी स्कूल में गंदगी देखकर भड़के प्रधान सचिव, बोले- कैंपस को नरक बनाकर रखा है, कभी झाड़ू नहीं लगती क्या

PATNA : राजधानी पटना में एक सरकारी स्कूल में गंदगी का अंबार देखते ही शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार आगबबूला हो गए. एक कार्यक्रम के सिलसिले में सरकारी स्कूल का नि

सरकारी स्कूल में गंदगी देखकर भड़के प्रधान सचिव, बोले- कैंपस को नरक बनाकर रखा है, कभी झाड़ू नहीं लगती क्या
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना में एक सरकारी स्कूल में गंदगी का अंबार देखते ही शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार आगबबूला हो गए. एक कार्यक्रम के सिलसिले में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार वहां की गंदगी देखकर प्रिंसिपल पर भड़क उठे और उन्होंने कहा कि इतने बड़े परिसर को नरक बनाकर रखा हुआ है. स्कूल परिसर की सफाई क्यों नहीं होती है.


दरअसल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार पटना के बांकीपुर स्थित बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने देखा कि स्कूल के बाहरी भाग से लेकर कॉरिडोर और क्लास रूम तक में गंदगी फैली हुई है. उन्होंने तुरंत प्रिंसिपल को बुलाया और उनसे कहा कि इतने बड़े स्कूल परिसर को नरक बनाकर रखा हुआ है. स्कूल परिसर की सफाई क्यों नहीं होती है. स्कूल कैंपस देखकर नहीं लगता है कि कभी यहां झाड़ू लगाई जाती है.


प्रधान सचिव ने कहा कि हर दिन झाड़ू तो लगवा दिया कीजिए. माध्यमिक शिक्षा के निदेशक गिरिवर दयाल ने प्राचार्य से कहा कि जल्द ही स्कूल की सफाई करवायें. उन्होंने प्राचार्य से कहा कि जब स्कूल परिसर में इतना अच्छा प्राचार्य के लिए क्वार्टर है तो फिर आप यहां पर क्यों नहीं रहती हैं. प्राचार्य को क्वार्टर में रहने का निर्देश दिया. पटना डीईओ ज्योति कुमार ने प्राचार्य को स्कूल को जल्द से जल्द सुधार करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि स्कूल में सफाई और खूबसूरत करने का काम अगले दो दिन में कर लेना है.