ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में बड़े पैमाने पर दुकानों में छापेमारी, DM ने कड़ी कार्रवाई का दिया निर्देश

PATNA : पटना में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जिला प्रशासन ने दुकानों में छापेमारी तेज कर दी है। डीएम कुमार रवि ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जिला प्रशासन ने दुकानों में छापेमारी तेज कर दी है। डीएम कुमार रवि ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।


पटना जिला प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है। जो भी दुकानदार मास्क और सेनेटाइजर के अलावे दो गज की दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। दुकानों को अगले तीन दिनों तक के लिए बंद किया जा रहा है। आज रविवार को भी इस अभियान के तहत 58 दुकानों को नोटिस थमाया गया जबकि 33 दुकानों को तत्काल बंद करवा दिया गया।


पटना जिला प्रशासन ने डीएम कुमार रवि के निर्देश पर पटना जिला के सभी अनुमंडलों में ये अभियान चलाय़ा । इस अभियान के तहत रविवार को कुल 108 दुकानों पर छापेमारी की गयी। 


अनुमंडलवार नोटिस निर्गत एवं बंद कराए गए दुकानों की स्थिति इस प्रकार है-


पटना सदर में 14 दुकानों को नोटिस जिसमें 4 दुकानों को बंद कराया गया है।


पटना सिटी अनुमंडल में 27 दुकानों को नोटिस कर 20 दुकानों को बंद कराया गया है।


दानापुर अनुमंडल में 3 दुकानों को नोटिस कर सभी 3 दुकानों को बंद कराया गया है।


मसौढ़ी अनुमंडल अंतर्गत 4 दुकानों को नोटिस कर सभी 4 दुकानों को बंद कराया गया है।


पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत 10 दुकानों को नोटिस निर्गत किया गया है।


बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत दो दुकानों को बंद कराया गया है।


अब तक इस प्रकार इस अभियान के तहत कुल 776 दुकानों में छापेमारी की गई है जिसमें 166 दुकानों को नोटिस निर्गत किए गए तथा 88 दुकानों को बंद कराया गया है।डीएम कुमार रवि ने कोरोनावायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सभी लोगों को अनिवार्य रूप से मास्टर का प्रयोग करने सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने तथा 2 गज की सामाजिक दूरी मेंटेन करने की अपील की है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता