ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना में सुबह-सवेरे घर से निकले लोगों की आयी शामत, पुलिस ने जगह-जगह धर लिया

PATNA : लॉक डाउन के आखिरी दिन पटना पुलिस आज सबसे ज्यादा सख्त दिख रही है. सुबह-सुबह राजधानी में मोमेंट करने वाले लोगों की शामत आ गई है. जगह-जगह खड़े पुलिस के जवान गाड़ियों की च

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : लॉक डाउन के आखिरी दिन पटना पुलिस आज सबसे ज्यादा सख्त दिख रही है. सुबह-सुबह राजधानी में मोमेंट करने वाले लोगों की शामत आ गई है. जगह-जगह खड़े पुलिस के जवान गाड़ियों की चेकिंग करते दिख रहे हैं. बिना पास वाले लोगों के साथ पुलिस सख्ती के साथ निपट रही है. वेबजह बाहर निकलने वाले लोगों की पुलिस पिटाई कर रही है. वहीं कुछ लोगों को दंड भी दिया जा रहा है. 

बता दें लॉकडाउन का अनुपालन कराने में  पुलिस को काफी परेशानी हो रही थी. जिसके बाद सोमवार को आईजी रेंज संजय सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने सभी थानेदारों को कड़े निर्देश जारी किए हैं. वहीं मुख्यमंत्री  ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि सड़कों पर सिर्फ वहीं गाड़ियां चलेंगी,जिन्हें पास दिया गया है. जो लोग लॉकडाउन तोड़कर सड़कों पर बाहर निकलेंगे उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं गाड़ियों को भी सीज कर लिया जाएगा. जांच के दौरान कागजात के साथ-साथ मास्क की भी जांच की जाएगी. जो लोग मास्क नहीं पहने दिखाई देगें उनपर भी एक्शन लिया जाएगा. 


अधिकारियों के आदेश का असर सुबह से ही दिखाई देने लगा है. पुलिस हर चौक-चौराहे पर मुस्तैदी से तैनात है और हर आने-जाने वाले से पूछताछ कर रही है. वहीं आज से सख्ती को लेकर पुलिस ने सोमवार को पटना के कई इलाकों में सोमवार को फ्लैग मार्च किया था. हैंड हैंडल माइक से अनाउंसमेंट करते हुए पुलिस लोगों से घरों में ही रहने की अपील कर रही थी.