ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन, राष्ट्रीय एकता दिवस पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ मुख्य सचिव, डीजीपी भी दौड़े

PATNA : सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर पटना में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाई जाती है। इस मौके पर विधानमंडल स्थि

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर पटना में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाई जाती है। इस मौके पर विधानमंडल स्थित सप्तमूर्ति से लेकर चितकोहरा स्थित पटेल गोलंबर दौड़ का आयोजन किया गया।

रन फॉर यूनिटी में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे, गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी, पटना के कमिश्नर संजय अग्रवाल, डीएम कुमार रवि और एसएसपी गरिमा मलिक भी शामिल हुए।  बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव, विधायक अरुण सिन्हा, संजीव चौरसिया भी रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए. इनके अलावे बड़ी संख्या में पटना के लोग रन फॉर यूनिटी का हिस्सा बने। 

रन फॉर यूनिटी में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरदार पटेल ने देश के लिए जो किया उसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह दुखद पक्ष है कि पटेल की मृत्यु के 40 साल बाद उन्हें भारत रत्न दिया गया।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता