ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में दो लोगों की स्पॉट डेथ, रोड एक्सीडेंट में एक अन्य व्यक्ति जख्मी

PATNA : कोरोना संकट की महामारी के बीच अन्य कारणों से भी लोगों की असमय मौत हो रही है. ताजा मामला पटना जिले का है. जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट की महामारी के बीच अन्य कारणों से भी लोगों की असमय मौत हो रही है. ताजा मामला पटना जिले का है. जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक शख्स बुरी तरह जख्मी हो गया है. ये मौतें दो अलग-अलग सड़क हादसों में हुई हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


पटना में दो की मौत
पहला मामला पटना जिले में पटनासिटी के फतुहा थाना इलाके की है. जहां NH 30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, दूसरी घटना पटना के पालीगंज इलाके की है. जहां दुल्हिन बाजार थाना के भरतपुरा गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से शख्स की मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


आरा में महिला की मौत
भोजपुर जिले में भी भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मामला आरा के  कोइलवर थाना इलाके का है. जहां जमालपुर गांव के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई. स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक से कुचलकर महिला की मौत हुई है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया.