ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना : रोड एक्सीडेंट में युवक की मौत पर बवाल, आधा दर्जन लोग जख्मी, सड़क पर आगजनी कर आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है पटना से रोड एक्सीडेंट में एक युवक के मौत के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल मचाया. भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत की खबर साम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा  खबर सामने आ रही है पटना से रोड एक्सीडेंट में एक युवक के मौत के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल मचाया. भीषण सड़क हादसे में एक शख्स की मौत की खबर सामने आ रही है जबकि लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस सड़क जाम को हटाकर मामले को शांत कराने में जुटी हुई है. 

घटना पटना जिले के बिहटा-खगौल मेन रोड की है. जहां बेला के पास टेम्पो और ट्रक में हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. इस घटना में 6 अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए बिहटा के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर घंटों हंगामा किया. मृतक यूवक की पहचान अमरनाथ नट के रूप में की गई है. जो शिवाला चौक के पास का रहने वाला बताया जा रहा है. 

घटना की शिकायत मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस सड़क जाम को हटाने की कोशिश में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया जा रहा है.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sumit Kumar

FirstBihar संवाददाता