ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना : जेल से छूटने के बाद राजद नेता ने कराया डर्टी डांस, कहा.. बुरी नजर से ना देखो

PATNA : गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर ओर देशभक्ति की लहर देखने को मिलती है. लेकिन राजद नेता और पूर्व मुखिया पति ने गणतंत्र दिवस पर नर्तकियों के द्वारा डांस करवाते दिखे. इस दौरान

पटना : जेल से छूटने के बाद राजद नेता ने कराया डर्टी डांस, कहा.. बुरी नजर से ना देखो
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर ओर देशभक्ति की लहर देखने को मिलती है. लेकिन राजद नेता और पूर्व मुखिया पति ने गणतंत्र दिवस पर नर्तकियों के द्वारा डांस करवाते दिखे.  इस दौरान भोपुरी गाने पर डांसर ठुमके लगाती रहीं. बता दें इस अवसर पर देसर शाम से देर रात तक नर्तकियों का ये कार्यक्रम चलता रहा. साथ ही डांस के दरमियान उनपर नोटों की बरसात होती रही. 


कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आए राजद नेता जय कुमार निराला ने इस पर कहा कि बार बाला भी हमारी बहू-बेटी ही होती है. लोग चाहते हैं कि मनोरंजन हो तो क्‍यों नहीं आयोजन होना चाहिए. बताया जा रहा है कि पंचायत चुनव से पहले भी उन्होंने ऐसे ही आयोजन कराए थे, जय कुमार निराला इस चुनाव में करारी हर के बाद भी सार्वजनिक डांस के आयोजन का मोह छूट नहीं रहा है. 


बता दें एक बार फिर मनेर के खासपुर में उन्होंने नर्तकियों के डांस आयोजन कराया. जेल से बाहर निकले जयकुमार निराला ने कहा कि जनता जो चाहेगी वह हम करेंगे. इस क्रम में उन्होंने गणतंत्र दिवस की रात डांस का आयोजन किया और कहा कि आज हमारा राष्‍ट्रीय पर्व है. इस अवसर पर जश्न मानना हमारा हक है. उन्‍होंने कहा कि बार बाला क्‍या होती है. जो भी डांसर है वो हमारी बहू बेटियां ही है. इन्हें गंदी नजर से नहीं देखना चाहिए. ये मनोरंजन कर रही है. और जनता भी तो मनोरंजन चाहती है. इस अवसर पर जयकुमार निराला की पत्‍नी व पूर्व मुखिया प्रियंका कुमारी भी बाल-बच्‍चों के साथ डांस कार्यक्रम देखती रहीं. 


बात दें इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ती रही. कोरोना की वजह से सार्वजनिक आयोजन पर सरकार ने प्रतिबंध है. साथ ही शादी विवाह में भी  मेहमानों की संख्‍या स‍ीमित रखी गई है. इसके बावजूद इसके सार्वजनिक रूप से डांस का आयोजन कर राजद नेता ने कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई. यह डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.  इस पर मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन का कहना है कि इस बारे में हमें कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है और ना ही सूचना है.

टैग्स