ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में तेज रफ्तार का कहर! अज्ञात वाहन ने दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत

PATNA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के दानापुर से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से कुचलक

पटना में तेज रफ्तार का कहर! अज्ञात वाहन ने दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के दानापुर से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से कुचलकर दो लड़कों की दर्जनाक मौत हो गई। घटना पटना-दानापुर-खगौल रोड पर स्थित एक स्कूल के पास की है।


मृतकों की पहचान खगौल के नेउरा कॉलोनी निवासी स्वपन मंडल के 22 वर्षीय बेटे शिवम मंडल और उसके दोस्त अरूण कुमार शर्मा के 26 वर्षीय बेटे अमित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों देर रात कहीं जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को रौंद डाला, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


घटना का जीनकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और नए साल का जश्न मातम में बदल गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

टैग्स