ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पटना: प्रेमी के साथ पकड़ी गई लड़की, भाई ने जमकर पीटा, बोली- मेरे बॉयफ्रेंड को छोड़ दो, तुमको बोलने का हक नहीं

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल एक लड़की प्रेमी के लिए अपने भाई से भिड़ गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो स

पटना: प्रेमी के साथ पकड़ी गई लड़की, भाई ने जमकर पीटा, बोली- मेरे बॉयफ्रेंड को छोड़ दो, तुमको बोलने का हक नहीं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल एक लड़की प्रेमी के लिए अपने भाई से भिड़ गई. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.


घटना पटना जिले के गौरीचक थाना इलाके की है. यहां एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने भाई से उलझती दिख रही है. बताया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी के साथ शादी करने जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में उसके भाई ने दोनों को पकड़ लिया और अपने दोस्त के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी. 


बताया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी से पिछले दो साल से प्यार करती है. वह उसी से शादी रचाना चाहती है. शुक्रवार को प्रेमिका अपने प्रेमी को शादी करने के लिए गौरीचक बाजार बुलाई. लेकिन तभी उसके भाई ने दोनों को देख लिया. अपने दोस्त के साथ मिलकर भाई ने प्रेमी की पिटाई कर दी. प्रेमी को पिटते देख प्रेमिका आगबबूला हो गई और वह अपने भाई पर भड़क गई. 


पटना: प्रेमी के साथ पकड़ी गई लड़की, भाई ने जमकर पीटा, बोली- मेरे बॉयफ्रेंड को छोड़ दो, तुमको बोलने का हक नहीं


लड़की ने भाई से कहा कि उसके प्रेमी को छोड़ दे. दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और शादी भी रचाना चाहते हैं. लड़की ने अपने भाई को कहा कि तुम्हें बीच में बोलने का कोई हक़ नहीं है. काफी विवाद के बाद लड़की अपने प्रेमी से शादी नहीं रचा पाई और उसका भाई गाड़ी पर बैठाकर उसे घर लेकर चला गया. इस घटना के बाबत गौरीचक थाना प्रभारी लालमणि दुबे ने बताया कि उन्हें फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.

टैग्स