ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में प्रसाद का खा रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, मौके पर एक की मौत, 3 की हालत नाजुक

PATNA : पटना में पूजा का प्रसाद खा रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया, जिसमें मौके पर ही एक शख्स की मौत हो गई, वहां गाड़ी की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी घायलों को इल

पटना में प्रसाद का खा रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, मौके पर एक की मौत, 3 की हालत नाजुक
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में पूजा का प्रसाद खा रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया, जिसमें मौके पर ही एक शख्स की मौत हो गई, वहां गाड़ी की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

हादसा खुसरूपुर थाना क्षेत्र के पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर लोदीपुर  के पास स्थित गौरीशंकर होटल के पास हुई है. बताया जा रहा है कि  होटल के पास सड़क किनारे खड़े होकर कुछ लोग पूजा का प्रसाद खा रहे थे. तभी  तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्रित वाहन से सभी को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही 40 साल के बलराम सिंह की मौत हो गई. वहीं अंकित कुमार, मुकेश कुमार और नाटो कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए. 

सभी घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अंकित की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच धक्का मारने वाली स्विफ्ट डिजायर कार को लावारिश हालत में फोरलेन पर फतुहा स्थित एक लाइन होटल से बरामद किया है. बताया जाता है कि कार पटना से बख्तियारपुर की ओर जा रही थी.घटना के बाद चालक ने कार उसी लेन में वापस ले लिया और फरार हो गया.  भागने के दौरान कार का एक टायर फट गया, जिसके बाद कार को होटल के पास लगाकर सभी चार लोग फरार हो गए.  कार पर बंगाल का नम्बर प्लेट लगा हुआ है.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता