ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

मानदेय मांगने निकले पंचायत सचिवों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पटना में भारी बवाल

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पटना पुलिस ने पंचायत सचिवों पर लाठीचार्ज कर दिया है. मानदेय मांगने सड़क पर उतरे पंचायत सचिवों को पुलिस ने बर्बर तरीके से रोड

मानदेय मांगने निकले पंचायत सचिवों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पटना में भारी बवाल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पटना पुलिस ने पंचायत सचिवों पर लाठीचार्ज कर दिया है. मानदेय मांगने सड़क पर उतरे पंचायत सचिवों को पुलिस ने बर्बर तरीके से रोड पर दौड़ा-दौड़कर पीटा है. 


दरअसल आज पंचायत वार्ड सचिव संघ पटना में प्रदर्शन करने उतरा था. विधानसभा मार्च के दौरान वार्ड सचिव अपनी सेवा स्थाई और सामान्य मानदेय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान गांधी मैदान के पास पटना पुलिस ने उनके ऊपर लाठीचार्ज कर दिया और पंचायत सचिवों को रोड पर दौड़ा-दौड़कर पीटा. पंचायत सचिवों के ऊपर लाठीचार्ज के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. 



मानदेय मांगने निकले पंचायत सचिवों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पटना में भारी बवाल


पंचायत वार्ड सचिव संघ का आरोप है कि सरकार ने पिछले 4 सालों से पंचायत वार्ड सचिव का मानदेय सरकार ने नहीं दिया है. मानदेय नहीं मिलने से नाराज पंचायत वार्ड सचिव आज इसी लिए प्रदर्शन करने और विधानसभा मार्च को लेकर सड़क पर उतरे थे. बताया जा रहा है कि पटना के गांधी मैदान के पास पुलिस ने पंचायत सचिवों को रोक दिया है. गौरतलब हो कि बिहार में तक़रीबन 114691 वार्ड सचिव कार्यरत हैं.


मानदेय मांगने निकले पंचायत सचिवों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पटना में भारी बवाल

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Birju Singh

FirstBihar संवाददाता