ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई- दो अफसरों के घर छापेमारी, 42 लाख कैश सहित करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

PATNA : निगरानी ने आय से अधिक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर के जिला अवर निबंधक संजय कुमार गवलिया और समस्तीपुर के प्रवर्तन निरीक्षक श्यामनंदन प्रसाद के ठिकानों पर छापे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : निगरानी ने आय से अधिक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर के जिला अवर निबंधक संजय कुमार गवलिया और समस्तीपुर के प्रवर्तन निरीक्षक श्यामनंदन प्रसाद के ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान संजय कुमार गवलिया के घर से 38 लाख नकद समेत करोड़ों की संपत्ति मिली, तो वहीं श्यामनंदन प्रसाद के घर से 5 लाख नकद समेत जमीन के कागजात, कई बैंक खाते समेत अन्य संपत्ति का पता चला. जिसके बाद दोनों अफसरों पर केस दर्ज किया गया है. 

जिला अवर निबंधक के पास मिली 1.37 करोड़
जिला अवर निबंधक संजय कुमार गवलिया के घर निगरानी शनिवार की दोपहर छापेमारी करने पहुंची और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा. सेवाकाल के 17 साल के दौरान संजय कुमार ने अकूत संपत्ति अर्जित है. संजय कुमार के पास से 38  लाख नकद समेत 1.37 करोड़ की संपत्ति का खुलसा हुआ है. 

प्रवर्तन निरीक्षक के पास मिले 1.90 करोड़
25 फरवरी 1991 को सरकारी सेवा में आए प्रवर्तन निरीक्षक श्यामनंदन प्रसाद ने 1.90 करोड़ की संपत्ति अर्जित की है. दो शादी करने वाले श्यामनंदन प्रसाद की दोनों पत्नियों के पास फ्लैट के साथ ही कई चल-अचल संपत्ति है.