ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

पटना में नहीं चलेंगे ऑटो, जानें क्यों ऑटो मेन्स यूनियन ने लिया ये बड़ा फैसला

PATNA : ऑटो मेन्स यूनियन ने राजधानी पटना में ऑटो के परिचालन पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है. ऑटो मेन्स यूनियन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को पटना में ऑटो नहीं चल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : ऑटो मेन्स यूनियन ने राजधानी पटना में ऑटो के परिचालन पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है. ऑटो मेन्स यूनियन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को पटना में ऑटो नहीं चलेगा. राजद की ओर से बुलाये गए बिहार बंद के दौरान ऑटो चालकों ने परिचालन थप रखने का फैसला किया है. 


आरजेडी ने 21 दिसंबर को बिहार बंद बुलाया है. इस बंद को विपक्षी पार्टियों ने पहले ही अपना समर्थन दिया है. इसके साथ ही ऑटो ड्राइवरों ने भी राजद के इस बंद को अपना समर्थन देने का फैसला किया है. इसलिए शनिवार को बिहार बंद के दौरान ऑटो परिचालन ठप रखेंगे. ऑटो मेन्स यूनियन के महासचिव अजय कुमार पटेल की अध्यक्षता में आयोजित मीटिंग के दौरान यह फैसला लिया गया. 


ऑटो मेन्स यूनियन के महासचिव अजय कुमार पटेल ने बताया कि पटना में बिहार बंद के सौरान कोई भी ऑटो नहीं चलेगा. इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि बंद के दौरान तमाम संसाधनों बस, ई-रिक्शा और माल वाहक वाहन मालिकों से भी उन्होंने इस बंद को सपोर्ट करने की अपील की.