ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदार

पटना में नाबालिग के साथ छेड़खानी पर बवाल, दारोगा सहित 5 पर मामला दर्ज

PATNA : पंडारक थाना के आमतर लेमुआबाद गांव में सब्जी लाने गए किशोरी के साथ छेड़खानी के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  पंडारक थाना के आमतर लेमुआबाद गांव में सब्जी लाने गए किशोरी के साथ छेड़खानी के बाद दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए बिहार पुलिस के एक दरोगा सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कराया है. 

 मामला दर्ज होने के बाद से दारोगा फरार बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गांव की 14 साल की एक लड़की एनएच पर सब्जी लाने गई थी. इसी दौरान विनोद मोची सहित कुछ लोगों ने रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी की. पीड़िता ने घर पहुंचने के बाद इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद परिजन शिकायत लेकर आरोपित के घर पहुंचे.

 तभी आरोपित के घर के पास खड़े डेहरी ऑन सोन जिले में पदस्थापित बिहार पुलिस के दरोगा सुधीर कुमार ने गुस्से में आकर पीड़िता के परिजनों के साथ गाली गलौज करने लगे और जान मारने की धमकी दी. पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि दरोगा के सह पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए कई राउंड फायरिंग की गई. लॉकडाउन में आरोपी दरोगा अपने घर पर ही रह रहे थे. वहीं दूसरे पक्ष ने अनुसूचित जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर प्रताड़ित करते हुए मारपीट कर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस बारे में  थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों तरफ से आवेदन दिया गया है. दरोगा सहित उनके समर्थकों पर पॉक्सो एक्ट एवं महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. वहीं दूसरे पक्ष के आवेदन पर एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज करने के बाद आरोपों के की जांच शुरू कर दी गई है.