ब्रेकिंग
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीर

पटना में मॉब लिंचिंग : मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट -पीटकर हत्या, 4 लोग अरेस्ट

PATNA : राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां राम नगर इलाके में लोगों ने मोबाइल फोन चुराने के शक में 24 वर्षीय युवक की लाठी-

पटना में मॉब लिंचिंग : मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट -पीटकर हत्या, 4 लोग अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां  राम नगर इलाके में लोगों ने मोबाइल फोन चुराने के शक में 24 वर्षीय युवक की लाठी-डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी। आरोपित घायल को एक चबूतरा पर छोड़ फरार हो गए। थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप का माहौल कायम हो गया। 


वहीं, इस घटना में मरने वाले की पहचान विक्की कुमार के रूप में हुई है। उसका एक साथी फरार है। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। थानेदार एचएन सिंह ने बताया कि युवक पटना जंक्शन की तरफ कहीं रहता था। फिलहाल उसके परिजन सामने नहीं आए हैं। राम नगर-पोस्टल पार्क रोड पर प्रह्लाद कुमार का मकान है। उस घर में कई किराएदार रहते हैं। 


जक्कनपुर थानेदार एचएन सिंह के मुताबिक  विक्की कुमार एक अन्य युवक के साथ प्रह्लाद कुमार के मकान में घुसा था। स्थानीय निवासी नरेश कुमार ने बताया कि दोनों एक किराएदार का मोबाइल फोन चोरी कर भाग रहे थे। तभी पीड़ित की नींद खुल गई और उसने विक्की को दबोच लिया। हालांकि, उसके साथ मौजूद युवक फरार होने में सफल रहा।


वहीं, चोरी के शक में किराएदारों ने विक्की की जमकर धुनाई की और वहीं बिठाए रखा। किसी ने भी घटना की शिकायत पुलिस में नहीं की। राम कुमार के मुताबिक स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद  विक्की को छोड़ दिया गया। उसके बाद विक्की राम नगरी रोड से जक्कनपुर थाने की तरफ भागने लगा। तभी पीछे से आए सात युवक व नाबालिगों ने अग्रवाल फूड प्वाइंट के समीप लाठी-डंडे से विक्की की बुरी तरह पिटाई कर दी। सिर पर लाठी लगने से घायल युवक चबूतरे पर गिर अचेत हो गया और वहीं उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा।


उधर, मृतक के दाहिने हाथ पर ‘विक्की के’ और ‘मां’ का टैटू गुदा है। कयास यह लगाये जा रहे हैं कि युवक का नाम विक्की कुमार होगा। अब तक युवक के शव की अधिकारिक पहचान नहीं हो सकी है। न ही उसके कोई परिजन थाने पर आये हैं। पुलिस हमला करने वालों की पहचान करने में जुटी हुई है। वहीं, घटना के बाद से ही प्रह्लाद कुमार के मकान में रहने वाले किराएदार फरार हैं।