ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

पटना : मेडिकल की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने किया सुसाइड, मां- पाप को लिखा सॉरी, डॉक्टर भाई को बताई वजह

PATNA : कहते हैं किसी भी एग्जाम में फेल होने का मतलब यह कतई नहीं होता कि आप जिंदगी की परीक्षा में फेल कर गए हैं. आपके आगे बहुत सारे और भी रास्ते हैं. लेकिन कई बार यह स्टूडेंट समझ नहीं पाते और

पटना : मेडिकल की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने किया सुसाइड, मां- पाप को लिखा सॉरी,  डॉक्टर भाई को बताई वजह
Anamika
3 मिनट

PATNA : कहते हैं किसी भी एग्जाम में  फेल होने का मतलब यह कतई नहीं होता कि आप जिंदगी की परीक्षा में फेल कर गए हैं. आपके आगे बहुत सारे और भी रास्ते हैं. लेकिन कई बार यह स्टूडेंट समझ नहीं पाते और अपनी जान दे देते हैं. 

एक ऐसा ही मामला पटना के कदमकुआं से सामने आया है, जहां भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के खूटवां गांव का रहने वाला  अमित मेडिकल की तैयारी कर रहा था, लेकिन जब उसे लगा कि वह परीक्षा में पास नहीं हो पाएगा तो उसने सुसाइड कर लिया. 

 अमित चार साल से कदमकुआं के काजीपुर मुहल्ले में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था. दो दिन बाद उसकी परीक्षा थी. उसका एक भाई पीएमसीएच में डॉक्टर हैं. मंगलवार की सुबह 7.30 बजे उसने अपने भाई से फोन पर बात की और कहा कि परीक्षा की तैयारी सही तरिके से नहीं हो पाई है. लेकिन भाई ने उसे समझाया और कहा कि जाकर परीक्षा दे दे. उसके कुछ ही देर बाद उसने सुसाइड कर लिया. 

. इसकी जानकारी तब हुई जब बगल में ही रहने वाला एक लड़का उसके घर पैसा चेंज कराने गया. उसने देखा कि वह छत की कुंडी में लटका  है. उसने इसकी जानकारी पुलिस औऱ परिजनों को दी. छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें उसने लिखा कि या तो मैं नासमझ हूं जो दुनिया को समझ नहीं पाया, या तो दुनिया ने मुझे नहीं समझा. माता-पिता मुझे माफ करना. अपने दो बेटों के साथ आपलोग जिंदगी जी लेना. मैं अपनी मर्जी से ऐसा कर रहा हूं. इसके लिए किसी को दोषी नहीं माना जाये. खबर के मुताबिक उसने यह भी लिखा कि मैं सुसाइड क्यों कर रहा हूं उनसे पूछ लीजियेगा, जिनसे मैंने फोन से बात की है. उसने अपने भाई के अलावा और किससे बात की है, इसके लिए पुलिस उसके मोबाइल का कॉल डिटेल निकलवायेगी और जांच करेगी.

बताया जा रहा है कि अमित तीन भाई था.  उसका एक भाई पीएमसीएच में डॉक्टर है. दूसरा भी सरकारी नौकरी करता है. घरवाले चाहते थे कि अमित भी सरकारी नौकरी करे.