ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

पटना में निशाने पर मीडिया, बंद के दौरान जमकर उत्पात, देखें तस्वीरें

PATNA : एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजद की ओर से बुलाये गए बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत सूबे के कई जिलों में प्रदर्शनकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया. बंद सम

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ राजद की ओर से बुलाये गए बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत सूबे के कई जिलों में प्रदर्शनकर्ताओं ने जमकर उत्पात मचाया. बंद समर्थकों ने पुलिसवालों और मीडियाकर्मियों को भी अपना निशाना बनाया. राजधानी पटना में बंद समर्थकों ने प्राइवेट न्यूज़ चैनल और अख़बार के पत्रकारों और फोटोग्राफर को जमकर पीटा. इतना ही नहीं बंद समर्थकों ने उनके कैमरे, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी तोड़ दिया. 

पटना में निशाने पर मीडिया, बंद के दौरान जमकर उत्पात, देखें तस्वीरें


बिहार बंद के दौरान मीडियाकर्मियों पर हुए हमले में कई लोग जख्मी हो गए. उपद्रवियों ने पटना में दैनिक जागरण के फोटोग्राफर दिनेश कुमार को पीट-पीटकर जख्मी कर दिया. बदमाशों ने उनका सिर फोड़ दिया. जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े. आनन-फानन में लोगों ने उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया.

पटना में निशाने पर मीडिया, बंद के दौरान जमकर उत्पात, देखें तस्वीरें


फोटोग्राफर मोहन शर्मा, रिपब्लिक टीवी के बिहार रीजनल एडिटर प्रकाश सिंह, रिपब्ल्कि भारत के वीडियो जर्नलिस्ट सूरज को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया. पटना के डाकबंगला चौराहे पर प्रकाश सिंह के साथ बंद समर्थकों ने धक्का-मुक्की की. इतना ही नहीं कैमरामैन सूरज के साथ बदसलूकी करते हुए बंद समर्थकों ने कैमरा तोड़ दिया. एबीपी के वीडियो जर्नलिस्ट रंजीत कुमार के साथ भी डाकबंगला चौराहे पर ही मारपीट हुई. इस तरह बंद के दौरान उपद्रवियों ने पत्रकारों को निशाना बनाया.

पटना में निशाने पर मीडिया, बंद के दौरान जमकर उत्पात, देखें तस्वीरें

https://firstbihar.com/news/patna-me-band-samarthakon-ki-gundagardi-526384  

टैग्स