ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पटना में बदला मौसम, लोगों को उमस भरी गर्मी से मिली राहत

PATNA : हफ्ते भर से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं पटनावासियों को अब राहत मिली है। रविवार की सुबह से पटना में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादलों का डेरा है तो वहीं

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : हफ्ते भर से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे हैं पटनावासियों को अब राहत मिली है। रविवार की सुबह से पटना में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादलों का डेरा है तो वहीं ठंडी हवाओं के साथ लोगों को राहत मिली है। पटना में बारिश की शुरुआत होते ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले कुछ घंटों में दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर जिला में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके पहले मौसम विभाग में उत्तर बिहार के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था. बिहार के 11 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे में बिहार के 11 जिलों में तेज बारिश के साथ-साथ वज्रपात की संभावना है. लोगों को सलाह दी गई है कि बिना वजह घर से बाहर नहीं निकले. 


नेपाल से सटे 11 जिलों में बारिश

नेपाल से सटे बिहार के 11 जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार नेपाल के तराई क्षेत्र और उत्तर पूर्वी बिहार के सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी,सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में मूसलाधार बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी और सुरक्षा बरतने की अपील की है. पिछले 24 घंटे में उत्तर बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश भी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक  बारिश किशनगंज के तैयबपुर और सुपौल के बीरपुर में हुई. वज्रपात से बचने के लिए आप गूगल प्ले स्टोर से स्मार्टफोन में इंद्र वज्र ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने वाले को कहीं ठनका गिरने से 20 मिनट पूर्व चेतावनी मिल जाएगी.