ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

पटना में वसूला गया 4 लाख रुपये जुर्माना, मास्क नहीं पहनना पड़ गया भारी

PATNA : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. लेकिन इसके बावजूद भी लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. राजधानी पटना में बड़े ही ज

 पटना में वसूला गया 4 लाख रुपये जुर्माना, मास्क नहीं पहनना पड़ गया भारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. लेकिन इसके बावजूद भी लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. राजधानी पटना में बड़े ही जोरशोर के साथ मास्क चेकिंग अभियान में चलाया जा रहा है. पटना में अब तक 4 लाख रुपये से भी ज्यादा की राशि लोगों से वसूली जा चुकी है.


पटना प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को कुल 811 व्यक्तियों से 1,58,808 के जुर्माना राशि की वसूली की गई. इसे मिलाकर अब तक कुल 2957 लोगों से 4,02,150 की जुर्माना राशि की वसूली की गई. जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के द्वारा आज 269 व्यक्तियों से 13450 रुपए की जुर्माना राशि की वसूली की गई.


पटना वरीय पुलिस अधीक्षक के विभिन्न थाना अंतर्गत आज 79 व्यक्तियों से 3950 रुपए की वसूली की गई. जबकि पुलिस अधीक्षक यातायात के स्तर से मास्क ड्राइवर के तहत 130 व्यक्तियों से 6500 की वसूली की गई और वाहन जांच के तहत 117 व्यक्तियों से 1,24,100 की वसूली की गई. इतना ही नहीं जिला स्तरीय धावा दल के द्वारा 216 व्यक्तियों से 10800 की वसूली की गई.


पटना जिलाधिकारी कुमार रवि ने कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जांच अभियान में तेजी लाने और लोगों के बीच जागरूकता अभियान कायम रखने का निर्देश दिया है. डीएम ने जिला वासियों से कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मास्क का अनिवार्य प्रयोग करने और 2 गज की सामाजिक दूरी कायम रखने का निर्देश दिया है. साथ ही लोगों से कोरोना संक्रमण से सतर्क रहने और सावधान रहने की अपील की है. 

टैग्स