ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

पटना में महिला सिपाही की मौत, तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने मारी थी टक्कर

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में एक महिला सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि सुबह-सवेरे महिला सिपाही अपनी दोस्त

पटना में महिला सिपाही की मौत, तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने मारी थी टक्कर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में एक महिला सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि सुबह-सवेरे महिला सिपाही अपनी दोस्त के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. तभी तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने उसे धक्का मार दिया. धक्का इतना जोर का था कि महिला सिपाही के सीने की हड्डी टूट गई. तुरंत उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. 


घटना राजापुर पुल के पास गेट नम्बर 24 के पास हुई. मृतका की पहचान पूर्णिया के सिमरिया निवासी 25 वर्षीय प्रियंका के रूप में की गई है. इसका कांस्टेबल नंबर 704 है. राजापुर पुल के पास किराए पर कमरा लेकर अकेले रहती थी. सुबह 5:30 बजे प्रियंका अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. तभी गेट नम्बर 24 के पास यह हादसा हुआ. मौके पर मौजूद लोग ही गंभीर रूप से घायल अवस्था में अपनी गाड़ी से PMCH लेकर गए. लेकिन इलाज के दौरान हॉस्पिटल में मौत हो गई.


मृतका के ससुर ने बताया कि महज 2 महीने पहले ही इसकी शादी हुई थी. 2018 में वो बिहार पुलिस में सिपाही बनी थी. मामले की जानकारी मिलने के बाद एसके पुरी थाना की पुलिस पहुंची. अब मामले की जांच चल रही है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.