ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

पटना में स्कूटी वाली ने किया भारी बवाल, दारोगा को बोली- जो मेरी चालान काटेगा मैं उसकी काट दूंगी..सीएम आकर काटेंगे

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ने सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है. जिला प्रशासन को इसे सख्ती से लागू करने का आदेश दिया गया

पटना में स्कूटी वाली ने किया भारी बवाल, दारोगा को बोली- जो मेरी चालान काटेगा मैं उसकी काट दूंगी..सीएम आकर काटेंगे
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार ने सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है. जिला प्रशासन को इसे सख्ती से लागू करने का आदेश दिया गया है. लेकिन पटना पुलिस के उस वक्त पसीने छूट गए जब उनका सामना एक स्कूटी वाली महिला से हो गया. मामला बोरिंग रोड चौराहे का है. चालान काटने की बात से नाराज एक महिला ने पुलिसवालों को जमकर खरी खोटी सुनाई. इतना ही नहीं उसने दारोगा के मुंह पर पीएम से लेकर सीएम तक को खूब गालियां दी.


इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ब्लैक टी शर्ट और पिंक ट्राउजर पहनी महिला पुलिसवालों के ऊपर लाल-पीला होती हुई नजर आ रही है. दरअसल महिला कहीं से आ रही थी. इस दौरान बोरिंग रोड चौराहे पर पटना पुलिस की टीम ने उसे रोक दिया. ट्रैफिक पुलिस के जवान ने कहा कि अपने हेलमेट नहीं पहना है. आपकी स्कूटी का चालान कटेगा. बस फिर क्या था. चालान का नाम सुनते ही महिला उखड़ गई. वह इतना आक्रोशित हो गई कि गुस्से में उसने पीएम मोदी से लेकर सीएम नीतीश तक को चिल्ला-चिल्लाकर गाली देना शुरू कर दिया. 


पटना में स्कूटी वाली ने किया भारी बवाल, दारोगा को बोली- जो मेरी चालान काटेगा मैं उसकी काट दूंगी..सीएम आकर काटेंगे


पटना पुलिस के जवान सरकार की सख्त हिदायत का पालन कर रहे थे. लेकिन महिला अपने ही मूड में थी. ड्यूटी पर तैनात दारोगा ने कहा कि मैडम आपका सम्मान करते हैं लेकिन आपको चालान कटाना होगा. इसपर महिला ने कहा कि अगर इसकी (स्कूटी) की आज चालान कट गई. तो पूरे बिहार में दंगा मच जायेगा. स्कूटी की तो चालान काटने से रही और दारोगा जी आप काटने से रहे. सीएम पर अभद्र टिप्पणी करते हुए महिला ने गुस्से में यहां तक कह दिया कि "आज ये नीतीशवा आ के काटेगा इसका चालान."


पटना में स्कूटी वाली ने किया भारी बवाल, दारोगा को बोली- जो मेरी चालान काटेगा मैं उसकी काट दूंगी..सीएम आकर काटेंगे


आक्रोशित महिला लॉकडाउन के फैसले से भी काफी नाराज थी. उसने कहा कि जब मन किया तब बाजार बंद करवा दिया. चालान काटकर पैसा का मोदिया या नीतीशवा के पॉकिट में जा रहा है. किसकी पोल खोलू मैं, बोलो. खोल दूँ पोल की हॉस्पिटल में क्या होता है. महिला ने अपनी स्कूटी से टिकट निकालते हुए कहा कि उसे स्टेशन जाने के लिए कोई गाड़ी नहीं मिल रही है. उसके पास डेढ़ लाख की स्कूटी है. उसे रोड पर कैसे लगा दी.


पटना में स्कूटी वाली ने किया भारी बवाल, दारोगा को बोली- जो मेरी चालान काटेगा मैं उसकी काट दूंगी..सीएम आकर काटेंगे


महिला के हंगामे के बाद दारोगा ने वायरलेस से थाना को बुलाया. फिर वहां मौजूद पुलिसवालों ने जैसे तैसे कर मामले को शांत कराया और महिला को जाने के लिए. महिला अपनी स्कूटी पर बैठकर भनभनाते हुए बोरिंग रोड चौराहे से चली गई. 

टैग्स