ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

पटना में लीजिये 35 रुपये किलो प्याज, बिस्कोमान शुक्रवार से करेगा बिक्री

PATNA : राजधानी पटना में लोकल से ₹35 किलो प्याज मिलना शुरू हो जाएगा। बिस्कोमान शुक्रवार से पटना में प्याज की बिक्री शुरू कर देगा। बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील सिंह ने आज इस बात का ऐल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में लोकल से ₹35 किलो प्याज मिलना शुरू हो जाएगा। बिस्कोमान शुक्रवार से पटना में प्याज की बिक्री शुरू कर देगा। बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील सिंह ने आज इस बात का ऐलान कर दिया कि कल से पटना में लोगों को ₹35 प्याज उपलब्ध होगा। 


प्याज महंगा होने के कारण आम लोग काफी परेशान हो गए हैं. जिसको लेकर पटना में अब बिस्कोमान अब प्याज भी बेचने वाला है. यहां रेट भी बाजार से बहुत सस्ता होगा. बिस्कोमान ने इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली है. जो प्याज आपको 80 रुपए किलो बाजार में मिल रहा है वही अब आपको पटना में 35 रुपए किलो मिलेगा. 


बिस्कोमान के अध्यक्ष  डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बिना सरकार के मदद के बिस्कोमान पटना में 35 रुपए किलो प्याज बेचेगा. इसको लेकर राजस्थान से 25 ट्रक प्याज मंगाया गया है. राजस्थान में पटना में लाने पर प्याज का रेट 60 रुपए पड़ रहा है. फिर भी घाटा लगाकर बिस्कोमान प्याज बेचेगा. बिस्कोमान पटना में 22 नवंबर से प्याज बेचना शुरू कर देगा. यह बिक्री पटना के चौक-चौराहों पर होगी. एक ग्राहक को सिर्फ 2 किलो ही प्याज दिया जाएगा.