ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

पटना में पिस्टल के बल पर लड़की के साथ गैंगरेप, पुलिस ने एक दरिंदे को दबोचा

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पटना पुलिस को चर्चित गैंगरेप मामले में एक सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. अन्य आरोप

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पटना पुलिस को चर्चित गैंगरेप मामले में एक सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पटना पुलिस हाथ-पैर मार रही है. मिली जानकारी के मुताबिक पटना के कई इलाकों में आरोपियों की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि हाजीपुर में भी पुलिस खोजबीन कर रही है. 


वारदात पटना के एसके पुरी थाना इलाके की है. जहां बोरिंग रोड स्थित जीबी मॉल के एक रेस्टोरेंट से कुछ रईसजादों ने लड़की को हथियार के दम पर उठाया और फिर उसे कहीं और ले जाकर गैंगरेप किया. महिला थाना में मामला आने के बाद इस बड़े वारदात का खुलासा हुआ. मिली जानकारी के मुताबिक कई रईसजादों ने मिलकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. जिनके पीछे अब पटना पुलिस लगी हुई है. एक शख्स को अरेस्ट कर लिया गया है. हालांकि पुलिस की ओर से अब तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है. मगर बताया जा रहा है कि एक दरिंदे को दबोचा गया है.


पूरी वारदात सोमवार रात की बताई जा रही है. लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है. चर्चा है कि लड़की के साथ गैंगरेप करने वाले बड़ा रसूख रखते हैं इसलिए मामले को मैनेज करने का प्रयास भी किया जा रहा है. यह भी जानकारी निकल कर सामने आई है कि आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो भी बनाया है. पीड़िता 19 साल की बीबीए की स्टूडेंट है. रसूखदार संदीप मुखिया विधायक अनंत सिंह का खासमखास है. जो इस कांड का मुख्य आरोपी है. संदीप मुखिया के साथ विनायक सिंह ने मिलकर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया. वहीं पीड़िता ने ये दावा किया है कि संदीप मुखिया पहले भी कई लड़कियों के साथ रेप कर चुका है. फिलहाल पटना पुलिस तलाश में जुटी हुई है.

टैग्स