ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना में कोहरे ने दी दस्तक, हवा तेज होने से बढ़ी सिहरन

पटना : बिहार में अब ठंड महसूस होने लगी है. बिहार का मौसम अगले दो से तीन दिन शुष्क बने रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की माने तो राजधानी पटना समेत लगभग पुरे प्रदेश में सुबह कोहरा छाय

पटना में कोहरे ने दी दस्तक, हवा तेज होने से बढ़ी सिहरन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

पटना : बिहार में अब ठंड महसूस होने लगी है. बिहार का मौसम अगले दो से तीन दिन शुष्क बने रहने का अनुमान है. मौसम विभाग की माने तो राजधानी पटना समेत लगभग पुरे प्रदेश में सुबह कोहरा छाया रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है, जो बिहार से झारखंड तक फैला हुआ है.


इसके प्रभाव से प्रदेश के दक्षिण बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान बताया गया है. प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14 - 16 डिग्री तक रहने का अनुमान है. सर्द हवाओं ने पुरे प्रदेश में सिहरन बढ़ा दी है.


आपको बता दें कि बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा. प्रदेश के गया जिले का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं पटना के अधिकतम व न्यूनतम  तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. पटना का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं आज सुबह के समय में कोहरा छाया रहा.

टैग्स